CM नीतीश कुमार ने जयप्रकाश नारायण को किया याद, जयंती पर लोकनायक को दी श्रद्धांजलि

संपूर्ण क्रांति के जनक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर बिहार के राज्यपाल आरवी आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. सीएम नीतीश कुमार पटना के जेपी जयंती पर आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में पहुंचे. इस मौके पर प्रदेश के कलाकारों ने आरती-पूजन किया. बिहार के लोक गीत गाये और भजन कीर्तन प्रस्तुत किया. इस अवसर पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी भी उपस्थित थे.

उनके अलावा विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की.

कदमकुआं स्थित जेपी प्रतिमा पर माल्यार्पण

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चरखा समिति (प्रभा-जयप्रकाश स्मृति संग्रहालय) कदमकुआं पहुंचे, यहां उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धर्मपत्नी जयप्रभा के चित्र पर भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

चरखा घर भी पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश ने चरखा समिति (प्रभा-जयप्रकाश स्मृति संग्रहालय) स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के शयनकक्ष, सभा कक्ष, प्रभावती स्मृति कक्ष सहित पूरे परिसर का मुआयना किया. मुख्यमंत्री ने महिला चरखा समिति के चरखा घर में महिलाओं द्वारा चरखा चलाये जाने की गतिविधि को देखा और उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली.

इस दौरान जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डीएम डॉ चन्द्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा, महिला चरखा समिति की सचिव मृदुला प्रकाश सहित प्रभा-जयप्रकाश स्मृति संग्रहालय के अन्य सहयोगी एवं अन्य व्यक्ति उपस्थित थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |