‘सांप-बिच्छू’ न काट ले, अखिलेश को JP सेंटर जाने से इसलिए रोक रही सरकार

उत्तर प्रदेश में जेपी जयंती को लेकर सियासत छिड़ गई है. जहां एक तरफ लगातार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जेपी सेंटर को लेकर योगी सरकार को घेर रहे हैं और उनका कहना है कि योगी सरकार हमें जेपी सेंटर जाकर माल्यार्पण करने से रोक रही है. वहीं, दूसरी तरफ अब सरकार ने अखिलेश को जेपी सेंटर जाने से रोकने की वजह सामने रख दी है. सरकार ने कहा, सेंटर निर्माणाधीन है और वहां आवांछित जीव-जन्तु ‘सांप-बिच्छू’ हो सकते हैं.

हालांकि, सरकार की तरफ से रोकने की दी गई वजह को लेकर अब अखिलेश ने तीखी टिप्पणी की है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा,सरकार कह रही वहां सांप और बिच्छू है, इस सरकार को हमारे स्वास्थ्य की चिंता की जरूरत नहीं.

सरकार ने अखिलेश यादव को क्यों रोका?

जय प्रकाश नारायण की 11 अक्टूबर को जयंती होती है. इसी मौके पर अखिलेश यादव ने 8 अक्टूबर को लखनऊ विकास प्राधिकरण को पत्र लिखा था. पत्र में कहा गया था कि जेपी जयंती के मौके पर अखिलेश यादव 11 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे माल्यार्पण करेंगे. इसी के बाद 10 अक्टूबर को एलडीए ने अखिलेश यादव को इस संबंध में पत्र लिखकर उन्हें माल्यार्पण की इजाजत नहीं दी.

Lda Letter Up

जेड पल्स सुरक्षा बनी वजह?

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के पत्र के जवाब में लखनऊ विकास प्राधिकरण ने पत्र लिखकर कहा, जेपीएनआईसी फिलहाल निर्माण स्थल है, जहां निर्माण का सामान बेतरतीब ढंग से फैला हुआ है और बारिश की वजह से कई कीड़े ‘सांप-बिच्छू’ भी होने की संभावना है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा हासिल है, जिसकी वजह से सुरक्षा कारणों से उनका प्रतिमा पर माल्यार्पण करना और JPNIC का दौरा करना सुरक्षित और उचित नहीं है.

रात को ही किया जेपी सेंटर का दौरा

इस पत्र के सामने आने के बाद जेपी जयंती को लेकर सियासत छिड़ गई. अखिलेश यादव गुरुवार रात को ही अचानक जेपी सेंटर पहुंच गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, जेपी सेंटपर पर टिन की दीवारें बनाई जा रही है. इसी के बाद शुक्रवार को अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए उनको जेपी सेंटर न जाने के तर्क पर तीखा पलटवार करते हुए कहा,

“हमारे स्वास्थ्य की चिंता न करें”

जो सरकार भेड़ियों से लोगों को नहीं बचा पा रही, अभी तक यह सरकार पता नहीं कर पाई कि गरीबों के बच्चों पर हमला कौन कर रहा है, जिनकी वजह से जान रही है. उस सरकार को हमारे स्वास्थ्य की चिंता करने की जरूरत नहीं है. सरकार कह रही वहां सांप और बिच्छू है, जेपी सेंटर के रखरखाव की जिम्मेदारी सरकार की थी. उसे पूरा करने की जिम्मेदारी सरकार की थी लेकिन आज तक जेपी सेंटर नहीं खुला है.

इन्हें हमारे स्वास्थ्य की इतनी चिंता क्यों है? अगर जेड प्लस सुरक्षा में हमें वहां खतरा था तो सरकार को अपनी सुरक्षा में हमें वहां ले जाना चाहिए था.

पिछले साल भी रोका गया

ऐसा पहली बार नहीं है कि जेपी जयंती पर सपा और बीजेपी के बीच सियासी जंग देखी जा रही हो. इससे पहले भी पिछली बार ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी. अखिलेश यादव को साल 2023 में भी जेपी सेंटर जाने की इजाजत नहीं गई थी, लेकिन वो सेंटर की दीवार से कूद कर अंदर गए थे और माल्यार्पण किया था.

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए साल 2016 में जेपी सेंटर का उद्घाटन किया था और केंद्र का काम कराया जा रहा था, लेकिन साल 2017 में सरकार बदली और सेंटर का काम अधूरा रह गया. अभी भी लखनऊ विकास प्राधिकरण के पत्र के मुताबिक जेपी सेंटर निर्माणाधीन है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |