मुंबई में अकरम की हॉर्ट अटैक से ‘मौत’, एंबुलेंस से लेकर UP पहुंचे घरवाले; सुपर्दे खाक से पहले हो गया जिंदा

30 घंटे का समय और 1650 किलोमीटर का सफर… एंबुलेंस के जरिए मृत समझ एक शख्स का शव गांव पहुंचा. सुपर्दे खाक की तैयारी की जाने लगी. शव को दफनाने के लिए कब्र खोदी गई. शव आने के 6 घंटे बाद जब उसे नहलाने की प्रक्रिया शुरू हुई तो सभी हैरान रह गए. जिस शख्स को मृत समझकर दफनाने की तैयारी चल रही थी अचानक उसके शरीर में हरकत होने लगी. यह देख पूरे गांव में हलचल मच गई. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरी जांच में वह जिंदा पाया गया. अब उसका इलाज जारी है… यह घटना उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की है.

कहते हैं कि मौत का वक्त तय है और हर सांस की गिनती है. यह कहावत सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज के गांव सिकहरा में सच साबित हुई. यहां के रहने वाले अकरम को मुंबई में हार्ट अटैक आया. तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजन एंबुलेंस के जरिए मुंबई से उन्हें मृत समझकर गांव लेकर आए. कब्र खुदकर तैयार हो गई. उन्हें सुपुर्दे खाक करने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं.

मुंबई से मृत समझ लेकर पहुंचे गांव

गांववालों के मुताबिक, अकरम की मुंबई में अचानक तबीयत खराब हुई. उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पता चला कि अकरम को सीरियस हार्ट अटैक आया है. उनका अस्पताल में 24 घंटे तक इलाज हुआ और वहां से डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया. घर वालों ने समझा कि अकरम की मौत हो गई है. उन्होंने इसकी सूचना सिकहरा गांव में उनके परिजनों को दी. वह एंबुलेंस से अकरम को लेकर गांव के लिए रवाना हुए. इस बीच गांव के लोगों ने मृत्यु की सूचना पर उसकी कब्र खुदवा कर तैयार कर दी.

हिलते दिखे होंठ, डॉक्टर को दिखाया

बुधवार सुबह करीब 3 बजे जब एंबुलेंस गांव में पहुंची तो लोगों को अकरम की हालात देखकर शक हुआ कि उसकी सांसे चल रही है. इस बीच लोग उसके जिंदा होने की बातें करते रहे. करीब 6 घंटे बीत जाने के बाद जब उसे नहलाने की तैयारी शुरू हुई तो किसी व्यक्ति ने उसके होठों को हिलते हुए देखा. लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. आनन-फानन में परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे.

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे जीवित बताया और पास के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती किया. जहां उसकी हालत चिंताजनक होने की वजह से उसे बस्ती और फिर बाद में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. अकरम का इलाज गोरखपुर के अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. इस घटना के बाद लोगों का कहना है कि जिसकी जिंदगी जब तक लिखी है तब तक वह जरूर जिंदा रहेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |