शाजापुर जिले में संयुक्त दल की कार्यवाही, 5200 कि.ग्रा. लाहन एवं 45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त

शाजापुर, 08 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर सुश्री ॠजु बाफना के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निधि जैन के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियान में आज प्रात: 6:00 बजे एसडीओपी श्री त्रिलोक चंद्र पंवार के नेतृत्व में थाना बेरछा के अंतर्गत रुलकी कंजर डेरे पर पर दबिश कर लगभग 5200 कि.ग्रा. लाहन एवं 45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 04 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।
उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार पन्द्रे, सुंदरसी थाना प्रभारी श्री पंकज शाक्य, बेरछा थाना प्रभारी श्री अंकित मुकाती, आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती मीनाक्षी बोरदिया, श्रीमती निमिषा परमार, श्री सुरेश पटेल, आबकारी आरक्षक श्री लखन सिंह सिसोदिया, श्री दिनेश कुमार कौशिक, श्री अमित शर्मा, श्री राकेश जमरा, नगर सैनिक श्री नरेंद्र कुमार, श्री बाबूलाल गुर्जर, श्री देवकरण तथा थाना स्टाफ बेरछा व सुंदरसी का विशेष योगदान रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |