शाजापुर में बायपास के पास नहर किनारे एक युवक का शव मिला है। घटना सामने आने के बाद सनसनी फैल गई
ओर देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। आपको बता दे कि
शाजापुर में नेशनल हाइवे बायपास के पास नहर किनारे सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला है। ये शव खून से लथपथ पाया गया है। जिससे मामला हत्या का लग रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की पहचान इमरान खान उर्फ खोपरा पाक पिता जफर निवासी महूपुरा शाजापुर के रूप में हुई

