रतलाम में 3 करोड़ की एमडी ड्रग्स बरामद, मुंबई के 4 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम : पुलिस ने नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में ताल थाना क्षेत्र के गांव निपानियालीला से लगभग 3 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग बरामद की गई है। पुलिस ने इस सिलसिले में मुंबई से आए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वही एसपी अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी कि ये चारों आरोपी, जो मुंबई से रतलाम आए थे, ड्रग की एक बड़ी खेप लेकर फरार होने की योजना बना रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर उन्होंने तेजी से कार्रवाई की और आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

एसपी अमित कुमार के निर्देश पर रतलाम पुलिस ने समय रहते ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिससे इस नशे की खेप को बाजार में पहुंचने से पहले ही जब्त कर लिया गया। यह पुलिस की नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है, जिससे न केवल नशे का कारोबार हिला है, बल्कि समाज में नशे के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई का संदेश भी गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर में शादीशुदा महिला को चाकू से गोदने वाला जंगल में लेने पहुंचा बाइक, पुलिस ने दबोच लिया     |     तीन साल से भारत में रह रही युगांडा की युवती भोपाल में पकड़ी गई़, एक माह पहले ही हुई थी शिफ्ट     |     विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह सुशासन तिहार के अंतिम दिन आयोजित ग्राम सिंघोला के समाधान शिविर में हुए शामिल     |     कश्मीर में पोस्टेड सीआरपीएफ जवान की मौत पर बीमा कंपनी को देने होंगे 30 लाख रुपये     |     निखरेगा शिप्रा का रूप…29 किमी घाट और 21 बैराज निर्माण कार्य का भूमिपूजन     |     महाकाल के दरबार में शीघ्र दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पकड़ा गया युवक, केस दर्ज     |     पहली बार होगी एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा, साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों ने किया आवेदन     |     भोपाल में 76 वर्ष पहले आज ही के दिन खत्म हुआ था 226 साल पुराना नवाबी शासन     |     दुल्हन की तरह लाल साड़ी पहनकर आओ, जिन्न के साथ एक रात… लड़की पर छिड़का इत्र और किया तंत्र-मंत्र, मोहसिन खान पर 7वीं FIR     |     10 रुपए की सिगरेट नहीं देने पर दुकान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, अब पुलिस कस्टडी में लंगड़ाता दिखा आरोपी     |