करवा चौथ के दिन कितने बजे होगा चंद्रमा का उदय, अर्घ्य देने का क्या है नियम?

हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखती हैं और करवा माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं. यह पर्व खासतौर पर उत्तर भारत में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. लेकिन अब यह पूरे देश में लोकप्रिय हो चुका है. देशभर में महिलाएं करवा चौथ के दिन व्रत रखती हैं और अपनी कामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करती हैं. इस व्रत के रखने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं और जीवन में आने वाले कष्टों से छुटकारा मिलता है.

Karwa Chauth Tithi : करवा चौथ तिथि

पंचांग के अनुसार, 2024 में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर दिन रविवार को सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी और 21 अक्टूबर दिन सोमवार को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर खत्म होगी. ऐसे में चंद्रोदय के अनुसार, करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को ही रखा जाएगा.

Karwa Chauth Muhurat : करवा चौथ मुहूर्त

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं के लिए उपवास का समय सुबह 06 बजकर 25 मिनट से शाम 07 बजकर 54 मिनट तक रहेगा और पूजा का समय शाम 5 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा. वहीं चंद्रदर्शन के लिए 7 बजकर 54 मिनट पर चंद्रमा का उदय होगा.

Karwa Chauth Vrat : करवा चौथ व्रत

करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से पहले शुरू होता है, जिसे सरगी के रूप में जाना जाता है. सरगी सास द्वारा अपनी बहू को दी जाती है, जिसमें फल, मिठाइयां, और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ होते हैं ताकि वह दिनभर उपवास करने की शक्ति पा सके. दिनभर बिना पानी पिए महिलाएं व्रत करती हैं, और शाम को चंद्रमा देखने के बाद ही पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं.

Karwa Chauth Ka Mahatva : करवा चौथ का महत्व

करवा चौथ के दिन चंद्रमा निकलने के बाद पूजा करने का महत्व है. शाम के समय महिलाएं सज-धज कर एक ग्रुप में एकत्रित होती हैं और कथा सुनती हैं, जिसमें करवा चौथ की पौराणिक कहानियां सुनाई जाती हैं. पूजा के दौरान करवा (मिट्टी का पात्र) का प्रयोग किया जाता है, जिसे पति की प्रतीकात्मक सुरक्षा के रूप में देखा जाता है. सुहागिन महिलाएं करवा चौथ को भगवान गणेश और चंद्रमा के सामने रखकर पूजा करती हैं और फिर चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का समापन करती हैं.

पति-पत्नी में बना रहता है प्रेम

यह एक ऐसा पर्व है जिस पर पति अपनी पत्नी कोआवश्यक रूप से और अत्यंत विशेष उपहार देते हैं. इसमें आभूषण, कपड़े, और अन्य खास तोहफे शामिल होते हैं. इसके अलावा, महिलाएं भी अपनी सास को सरगी के रूप में तोहफे देती हैं, जिससे सास और बहू के बीच में भी अच्छे संबंध बनते हैं और आपस में प्रेम और स्नेह बढ़ता है. आजकल पुरुष भी करवा चौथ पर अपने जीवनसाथी के साथ व्रत रखने लगे हैं कुंवारी कन्याएं भी अब इस बात को रखने लगी है. करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी सास बहू के रिश्ते को मजबूत करने का एक अनूठा अवसर भी प्रदान करता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |