यूनिवर्सल अकादमी के बच्चों ने दिया शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय कब्बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए हुआ छात्र का चयन

मक्सी।। यूनिवर्सल अकादमी के बच्चों ने दिया शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय कब्बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए हुआ छात्र का चयन
हाल ही में बडनगर में आयोजित संभाग स्तर की कब्बडी प्रतियोगिता में यूनिवर्सल अकादमी के छात्र मोहित देथलीया कक्षा 12th ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्र ने न केवल अपनी प्रतिभा साबित की, बल्कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हुआ। जिसमें छात्र ने अपनी खेलकूद की क्षमता और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। यूनिवर्सल अकादमी के निदेशक अशोक जी चावड़ा और प्राचार्य एम के एलेक्स ने छात्र की मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने कहा की यह उपलब्धि हमारे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। यह छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्थन का परिणाम है। वहीं खेल शिक्षक रंजीत चौहान और गौरव नागर ने भी छात्र को इस सफलता पर बधाई दी और कहा कि यह केवल शुरुआत है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें आगे बढ़ते रहना चाहिए और अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते रहना चाहिए। छात्र के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर समस्त शिक्षक एवम शिक्षिकाओं ने भी छात्र के उज्वल भविष्य की कामना की l

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |