महिला के बैग से निकलने लगे जिंदा केकड़े, मच गई अफरा-तफरी

चलती मेट्रो के भीतर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब एक महिला पैसेंजर के बैग से अचानक जिंदा केकड़े बाहर निकलकर चलने लगे. इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि केकड़े को देखकर कैसे कुछ लोग घबरा जाते हैं. चौंकाने वाली यह घटना अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी की है, जहां सबवे में एक महिला का पेपर बैग फट गया और उसमें से कई समुद्री जीव बाहर गिर गए.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ भरे मेट्रो के कोच में जब बैग से केकड़े बाहर आने लगते हैं, तो महिला डर के मारे उछलकर सीधे दरवाजे की ओर दौड़ लगा देती है. हालांकि, पास ही में खड़ा एक व्यक्ति जो खुद भी यह नजारा देखकर हैरान था फौरन महिला की मदद के लिए आगे आता है, क्योंकि बैग से और भी केकड़े बाहर निकलने लगे थे.

इसके बाद कई यात्रियों ने मदद के लिए आगे आकर केकड़ों को रखने के लिए महिला को एक एक्स्ट्रा बैग दिया. वीडियो में महिला को टूटे हुए बैग में केकड़ों को सुरक्षित रूप से रखने के लिए संघर्ष करते हुए देखा जा सकता है. वहीं, दो अन्य यात्री बड़ी ही सावधानी से केकड़ों को नए बैग में रखते हुए नजर आते हैं.

यहां देखें वीडियो, जब मेट्रो में केकड़ों की वजह से मच गई अफरा-तफरी

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @subwaycreatures नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. यूजर ने कैप्शन में लिखा है, ट्रेन में जिंदा केकड़ों से भरा बैग टूट गया और फिर… इस वीडियो पर लाखों में व्यूज हैं, जबकि 7 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है. वहीं, ढेरों लोगों ने कमेंट भी किया है.

एक यूजर ने कमेंट किया, मैं तो केकड़ा पकड़े बैठे उस अंकल को देखकर हैरान हूं, जिसके माथे पर न कोई शिकन है और न ही कोई एक्सप्रेशन्स, क्या आदमी है ये. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, प्लेन में सांप और ट्रेन में केकड़े, यही देखना बाकी रह गया था. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, मुझे समझ में नहीं आ रहा कि पेपर में जिंदा केकड़ों को कौन रखता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |