शनिवार को खुला रहेगा शेयर बाजार, क्या आप भी कर सकेंगे ट्रेडिंग?

भारत में शनिवार के दिन स्टॉक मार्केट बंद रहते हैं, लेकिन सितंबर महीने के आखिरी शनिवार यानी 28 सितंबर के दिन देश में शेयर बाजार खुले रहने वाले हैं. ऐसे में आपके लिए शेयर बाजार के खुले रहने की वजह, ट्रेडिंग की टाइमिंग जान लेना जरूरी है. साथ ही ये भी पता होना कि आप आज मार्केट में ट्रेड कर सकते हैं या नहीं.

दरअसल शनिवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अपने प्लेटफॉर्म पर ‘मॉक ट्रेडिंग सेशन’ चालू करेगा. ट्रेडिंग का ये सेशन एनएसई की डिजास्टर रिकवरी साइट पर होगा, ना कि उसकी रेग्युलर साइट पर. इसका मकसद संकट की स्थिति में एनएसई पर कारोबार जारी रखने की क्षमता की टेस्टिंग करना है.

शेयर मार्केट में ट्रेडिंग की टाइमिंग

एनएसई के बयान के मुताबिक शनिवार को मॉक ट्रेडिंग सेशन दोपहर 12 बजे शुरू होकर 1 बजे तक चलेगा. जबकि डिजास्टर रिकवरी साइट पर ही एनएसई ने 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक लाइव ट्रेडिंग सेशन भी शेड्यूल किए हैं. इसमें 30 सितंबर और 1 अक्तूबर के सेशन रेग्युलर मार्केट टाइमिंग के दौरान होंगे.

एनएसई ने ‘एक्सचेंज कंटिंजेंसी टेस्ट’ के लिए ये मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया है. साल 2024 में एनएसई ने इस तरह के दो ट्रेडिंग सेशन पहले भी आयोजित किए हैं. एक बार इस तरह का सेशन 2 मार्च को फिर दूसरा सेशन 18 मई को आयोजित किया गया था.

क्या आम निवेशक कर सकेंगे ट्रेडिंग?

ये एक मॉक ट्रेडिंग सेशन है, इसलिए एनएसई ने अपने मेंबर्स को 12 से 1 के हिसाब से टाइमिंग मैच करने के लिए कहा है. मॉक ट्रेडिंग सेशन में ब्रोकर्स और उनके क्लाइंट्स ‘बाय’ और ‘सेल’ ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं. हालांकि इस दौरान कोई फाइनेंशियल लेनदेन नहीं होगा.

मॉक ट्रेडिंग सेशन आम तौर पर किसी नए सिस्टम, अल्गोरिद्म के टेस्ट और एक्सचेंज द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले बदलाव को समझने का एक मौका होता है. ऐसे में आम निवेशक ट्रेडिंग का हिस्सा बन सकेंगे, लेकिन उनका असलियत में कोई लेन-देन इस दौरान नहीं होगा.

इस तरह के सेशन का फायदा एक्सचेंज को लॉन्ग टर्म में होता है. ये रिस्क मैनेजमेंट का एक पार्ट है. साइबर अटैक, सिस्टम ग्लिच या फेलियर जैसी इमरजेंसी सिचुएशन में मार्केट ऑपरेशन को सुचारू रखने के लिए इस तरह के टेस्ट किए जाते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |