*पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देश से सभी पुलिस थानों का सीएनजी वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।, यातायात शाजापुर द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा, थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सडक दुर्घटनाओ मे कमी लाये जाने के संबंध में जारी दिशा –निर्देशों के तारतम्य में श्रीमान यशपाल सिंह राजपूत पुलिस अधीक्षक शाजापुर के मार्गदर्शन एवं श्रीमान टी०एस०बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशन मे यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा शहर शाजापुर में यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहनों के विरुद्ध निरंतर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी तारतम्य में उप मुख्य विस्फोटक नियंत्रक, भोपाल से प्राप्त निर्देशों के पालन में जिला शाजापुर में सीएनजी सिलेंडर फिटेड वाहनों की पर्याप्त जांच करने एवं नियम विरुद्ध संचालित नकली सिलेंडर फिटेड वाहनों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही किये जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक शाजापुर द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देश जारी किये गए है |
विगत वर्षो में नकली / संशोधित / अनफिट सी.एन.जी. सिलेंडर फिटेड वाहनों से हुई सड़क दुर्घटना एवं उनसे हुई जनहानि को देखते हुए जिला शाजापुर में संचालित हो रहे सी.एन.जी. सिलेंडर फिटेड वाहन एवं उनके सम्बंधित पेट्रोल पंप पर विशेष चालानी दस्तो की नियुक्ति की जाकर वाहनों के सिलेंडरो की जाँच की जावेगी | वाहन चेकिंग दौरान विभिन्न बिन्दुओ पर वाहनों के दस्तावेज एवं सिलेंडर की जाँच की जावेगी | जैसे –
1. सी.एन.जी. सिलेंडर फिटेड वाहनों के रजिस्ट्रेशन कार्ड की जाँच करते समय संबंधित वाहन सीएनजी वाहन हेतु अनुमोदन है या नहीं इसकी आवश्यक रूप से जांच की जावेगी |
2. रजिस्ट्रेशन कार्ड के साथ हाइड्रोस्टेटिक जांच सर्टिफिकेट की वैधता की जांच की जावेगी जिसमें लिखे सिलेंडर का नंबर का मिलान वाहन में फिट सिलेंडर से किया जावेगा |
3. सभी सी.एन.जी. वाहनों के सिलेंडर में लगी Compliance Plate चेक किया जावेगा जिसमे सीएनजी सिलेंडर का नंबर, सिलेंडर टेस्टिंग दिनांक, सिलेंडर का सीरियल नंबर की जानकारी का मिलान किया जावेगा |
4. सीएनजी सिलेंडर फिटेड वाहनों की जांच के दौरान अनफिट / नकली / संशोधित सिलेंडर पाये जाने पर उक्त वाहन चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम अंतर्गत वैधानिक चालानी कार्यवाही करते हुए संबंधित वाहन को जप्त किया जाकर माननीय न्यायलय प्रस्तुत किया जावेगा |
थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला यातायात शाजापुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया एवं निर्देशों के पालन में शहर शाजापुर में संचालित हो रहे सीएनजी वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान शुरू किया गया जा चूका है | अनफिट पाए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी | आज कुल 40 वाहनों को चेक किया जिसमे 22 वाहनों में सीट बेल्ट ना लगाने, यातायात नियमों का पालन नहीं करने एवं अन्य धाराओं में कार्यवाही करते हुए 10500 रुपए समन शुल्क वसूला गया । कार्यवाही सतत जारी रहेगी ।







