शहडोल के ब्यौहारी में बाघ ने किया चरवाहे पर हमला तो गायों ने बचाई अपने मालिक की जान

 शहडोल । ग्राम पंचायत बलौंडी के पूर्व टोला के निवासी चरवाहे राम प्रताप यादव प्लांटेशन के पास से गुजर रहे थे तभी उनके ऊपर बाघ ने हमला कर दिया। वह बुरी तरह से घायल हो गए। जब चरवाहे ने शोर मचाया तो उसकी गायों ने बाघ को दौड़ा दिया जिससे चरवाहे की जान बच पाई। घायल का इलाज ब्यौहारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में चल रहा है।

अपनी गायों को लेकर जंगल चराने जा रहा था

राम प्रताप ने बताया कि मैं सुबह आठ बजे अपनी गायों को लेकर जंगल चराने जा रहा था , तभी प्लांटेशन के पास पहुंचा ही था कि अंदर से कूदकर बाघ ने घात लगाकर मेरे ऊपर हमला कर दिया। चरवाहे ने बताया कि मैं जमीन पर गिर गया मेरे हाथ एवं गर्दन में अपने नाखूनों से हमला किया और इससे पहले की वह मेरी जान ले लेता मेरे हल्ला गुहार को सुनकर गाय दौड़ पड़ीं। गायों के दौड़ने से बाघ डर कर भाग गया और किसी तरह से मेरी जान बची।

हालत अब ठीक है, कंधे और सिर में चोट है

इस घटना की सूचना जब वन विभाग के अमले को मिली तब चरवाहे को घायल हालत में सिविल हास्पिटल ब्यौहारी में भर्ती कराया गया। रामप्रताप का आरोप है कि सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टर ना होने के कारण सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। वहीं वन विभाग के एसडीओ आर एस धुर्वे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घायल को तुरंत दो हजार रुपये मदद दी है और इलाज के लिए ब्यौहारी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत अब ठीक है। कंधे और सिर में चोट हैै।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नम आंखें, हाथों में तस्वीर- केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले पायलट को लेफ्टिनेंट कर्नल पत्नी ने वर्दी में दी अंतिम विदाई     |     राज कुशवाह नहीं, इस शख्स के लिए राजा रघुवंशी को मार डाला… सोनम के जेठ का चौंकाने वाला दावा     |     राजा रघुवंशी हत्याकांड में ‘सफेद रंग’ था Code Word? मर्डर से पहले Video में कैद हुई ये खास चीज     |     पहले रोका, फिर पसीज गया पुलिसवालों का दिल, मुस्लिम परिवार को दी प्लेन क्रैश साइट पर दुआ की इजाजत     |     क्या ईरान पर होने वाला है सबसे बड़ा हमला? अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा-तेहरान खाली करो     |     मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तराना ब्लॉक इकाई की भव्य नियुक्ति एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न     |     मानसून की एंट्री से पहले MP में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी, जानिए मौसम का हाल     |     सिंगरौली में जमीन फर्जीवाड़ा,गुमशुदा मां की जगह दूसरी महिला को खड़ा किया और करा ली जमीन की रजिस्ट्री     |     हरदा पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक्सीडेंट का रूप देने सड़क पर फेंका था शव     |     नशे के खिलाफ नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल डोडाचूरा के साथ राजस्थान का तस्‍कर गिरफ्तार     |