बढ़ी हुई बीमा राशि कम करने हेतु शाजापुर जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा आभार पत्र ,निशुल्क बीमा की मांग पुनः दोहराई पत्रकारों को आयुष्मान योजना में शामिल किया जाय…!


शाजापुर।।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया के निर्देश पर शाजापुर जिला इकाई द्वारा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम आभार पत्र सौंपा। कलेक्टर कार्यालय में जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर एवं डिप्टी कलेक्टर सत्येन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम आभार पत्र सौंपकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिला इकाई के अध्यक्ष मनोज जैन ने बताया विगत दिवस मुख्यमंत्री ने संघ की मांग पर घोषणा की है कि पत्रकार बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम की दरों में की गई वृद्धि का भार राज्य सरकार उठाएगी। प्रदेश के पत्रकारों से गत वर्षों की तरह ही प्रीमियम लिया जाएगा। साथ ही पत्रकार बीमा योजना में फॉर्म भरने के लिए निर्धारित तिथि 20 सितम्बर से बढ़ाकर 25 सितम्बर 2024 की गई है। जिला इकाई ने श्रमजीवी पत्रकारों का पांच लाख का बीमा निशुल्क किये जाने की मांग दोहराई है । साथ ही संघ ने पत्रकारों और उनके परिजनों को आयुष्मान योजना में जोड़ने की भी मांग की है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शिंदे,आदित्य शर्मा,उमेश टेलर,ब्लाक अध्यक्ष राजा राठौर, अनिल मुकाती, अजय सिंह कुशवाह,कमल सूर्यवंशी,सुनील अंचोरिया, शहजाद खान,इमरान अंसारी,हेमंत आर्य,ओपी प्रजापति, अनुराग श्रीवास्तव, तेजकरण चौहान, शाकिर शेख,मोहित भावसार, मोहित राठौर, संजय सक्सेना, सुनील भाटी,गय्यूर खान,संजय गोस्वामी, इमरान राजा, इरफान मंसूरी,बंटी व्यास, मुकेश राठौर,अजय वर्मा , सलमान खान,नितिन परमार,शुभम मौर्य, अजहरुद्दीन, आनंद मेवाड़ा उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |