मिर्जापुर की बहू आतिशी के सिर सजेगा दिल्ली का ताज, इस गांव में है ससुराल

दिल्ली में सियासी हलचल के बीच अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद आम आदमी पार्टी ने सीएम पद के लिए आतिशी को चुना है. आतिशी ने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के अनंतपुर गांव में खुशी की लहर है. दरअसल, आतिशी का ससुराल इसी गांव में है. आतिशी इस गांव की बहू हैं.

आतिशी का ससुराल मिर्जापुर जिले के मझवा विधानसभा क्षेत्र के अनंतपुर गांव में है. ICAR के पूर्व अध्यक्ष और बीएचयू के वाइस चांसलर प्रो पंजाब सिंह के इकलौते बेटे प्रवीण सिंह की आतिशी पत्नी हैं. वर्ष 2004 में प्रवीण सिंह और आतिशी की शादी हुई थी. आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं.

कौन हैं आतिशी के पति?

आतिशी के पति पंजाबी राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पति का नाम प्रवीण सिंह है. प्रवीण एक रिसर्चर हैं. वह सद्भावना इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी जैसे संस्थानों के साथ जुड़ कर काम कर रहे हैं. प्रवीण सिंह दिल्ली आईआईटी से पढ़े हैं और फिर आईआईएम अहमदाबाद से भी पढ़ाई की है. उन्होंने 8 साल तक कॉरपोरेट सेक्टर में काम किया है. भारत और अमेरिका की कई कंसल्टेंसी फर्म्स में भी काम कर चुके हैं. इसके बाद सोशल सर्विस में उतर गए. कहा जाता है कि आतिशी के पति प्रवीण भी शुरू से आम आदमी पार्टी में जुड़े थे, लेकिन बाद में प्रवीण ने चुपचाप लो प्रोफाइल में काम करना पसंद किया.

कछवां के अनंतपुर गांव से क्या है कनेक्शन?

कछवां के अनंतपुर गांव के रहने वाले प्रो पंजाब सिंह आतिशी के ससुर हैं. बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो पंजाब सिंह ने सहायक अध्यापक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. कृषि शोध एवं शिक्षा विभाग के सचिव व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक के पद को भी रह चुके हैं.

मिर्जापुर के बरकछा में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का राजीव गांधी दक्षिण परिसर है. इसकी स्थापना का श्रेय प्रो पंजाब सिंह को ही जाता है. 30 मई 2005 को काशी हिदू विश्वविद्यालय के कुलपति पंजाब सिंह बरकछा पहुंचे थे.उन्होंने बीएचयू का दक्षिण परिसर बनाने का ऐलान किया था. इसके बाद वर्ष 2006 में भूमि पूजन किया. उसी समय इसका नाम राजीव गांधी दक्षिणी परिसर रख दिया. 2700 एकड़ में फैले परिसर में आज हजारों छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |