जम्मू-कश्मीर: पहले चरण का चुनाव तय करेगा महबूबा मुफ्ती का भविष्य, दक्षिण कश्मीर पर टिका पीडीपी का अस्तित्व

जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण में सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इन 24 सीटों पर 219 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. पहले चरण में दक्षिण कश्मीर रीजन की 16 और जम्मू क्षेत्र की 8 सीटों पर चुनाव होने हैं. दक्षिण कश्मीर के इलाके में पीडीपी का सियासी आधार रहा है, जिसकी बदौलत सत्ता के सिंहासन तक पहुंचती रही है. इस तरह पहले चरण का चुनाव पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी का सियासी भविष्य तय करेगा तो नेशनल कॉन्फ्रेंस की सत्ता में वापसी का दारोमदार भी इसी पर टिका है.

जम्मू-कश्मीर के पहले चरण की 24 विधानसभा सीटों पर 219 उम्मीदवार मैदान में है, जिनकी किस्मत का फैसला 23,27,580 मतदाता करेंगे. इसमें 11,76,462 पुरुष, 11,51,058 लाख महिला और 60 अन्य मतदाता शामिल हैं. चुनाव आयोग ने पहले दौर की 24 सीटों पर 3276 मतदान केंद्र बनाए हैं. मतदाताओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला केंद्रित पिंक स्टेशन, दिव्यांगों के लिए मतदान केंद्र और ग्रीन मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं.

पहले चरण में 24 सीटों पर चुनाव

पहले चरण की 24 सीटों पर सबसे ज्यादा साख पीडीपी की लगी है. पहले दौर की 24 सीटों में से 21 सीट पर पीडीपी ने उम्मीदवार उतारे हैं. इसके बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के 18 प्रत्याशी मैदान में लड़ रहे हैं जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस 9 सीट पर चुनाव लड़ रही है. बीजेपी पहले फेज की 24 में से 16 सीट पर ही चुनाव लड़ रही है. इसके अलावा 147 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं. पहले चरण में महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती सहित 9 महिलाएं भी किस्मत आजमा रही हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |