अक़ीदत और उल्लास के साथ मनाया नबी साहब का जन्मदिन शान के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

शाजापुर:- सोमवार को सीरत कमेटी की ओर से निकाले गए जुलूस में शामिल होने शाही जामा मस्जिद बादशाही पुल पर हजारों समाजजन एकत्रित हुए और सड़कों पर जनसैलाब दिखाई दिया। पैगंबर हजऱत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम का जन्मदिन शाजापुर में परम्परागत तरीक़े से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जश्न ए ईदमिलादुन्नबी पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक साज–सज्जा की गई। मस्जिदों में नमाज अदा करने मुस्लिम धर्मावलंबी बड़ी संख्या में पहुंचे। शाही जामा मस्जिद में खासी चहलपहल देखने को मिली। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में नजऱ आया। आकर्षक परिधानों में बच्चे ईद मिलादुन्नबी की ख़ुशी मनाते नजऱ आये। जुलुस में सजी धजी घोड़ियों के साथ, तीन, चार पहिया वाहन और ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार बच्चे आकर्षक रहे।

सुबह 8:30 बजे कुरान ख़्वानी और दुआ के बाद जुलुस की शुरुआत शाही जामा मस्जिद से हुई। इस दौरान अंजुमन कमेटी के सदर और सीरत कमेटी के सरपरस्त हाजी नईम कुरैशी,सहित वरिष्ठ ज़ह मौजूद रहे।
जुलूस में नबी के आशिकों का भारी जन सैलाब देखने को मिला। लोग दुरुद शरीफ, सलातो सलाम पढ़ते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही हर किसी की जबान पर नबी की आमद मरहबा के नारो की गूंज थी। शहर के इमाम और उलेमा ने नबी के बताये मार्ग पर बयान किये और देश में अमन चैन की दुआ मांगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |