बैग चोरी में पकड़ा गया ‘मेजर’, तभी आई वो स्पेशल कॉल और… मामला खुला तो हैरान रह गई पुलिस

गुजरात के अहमदाबाद में वंदे भारत ट्रेन से बैग चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक हर्षित चौधरी से पूछताछ में बड़े खुलासे हुए हैं. सबसे बड़ा खुलासा तो यही है कि हर्षित चौधरी असल में अलीगढ़ का रहने वाले शहबाज है. अनुशासनहीनता के आरोप में सेना से बर्खास्त यह बदमाश हिन्दू महिलाओं को झांसा देने के लिए अपना नाम और पहचान बदल लिया था. वह खुद को सेना का मेजर बताकर लड़कियों से संपर्क करता था और फिर यौन शोषण करते हुए उनसे पैसे भी ऐंठ लेता था. पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी खुद को मेजर बताकर पुलिस पर रौब गांठ रहा था.

इसी दौरान उसके मोबाइल पर तीन चार लड़कियों के फोन आ गए. यह फोन कॉल सुनकर खुद पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि इस बदमाश ने अब तक 24 से अधिक लड़कियों को शिकार बनाया है, वहीं इनसे 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है. पुलिस ने आरोपी शहबाज के पास से हर्षित चौधरी नाम से सेना का फर्जी आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं. यह सभी दस्तावेज हर्षित चौधरी नाम से हैं. इन सभी दस्तावेजों को आरोपी ने कंप्यूटर पर एडिट कर तैयार किए हैं.

खुद को मेजर बताकर गांठ रहा था रौब

बड़ी बात यह कि इस बदमाश के बारे में खुद इसके ही घर वालों को खबर नहीं थी. पुलिस ने जब इस बदमाश से पूछताछ की, तो इसने पहले तो खुद को मेजर बताकर पुलिस पर रौब गांठने की कोशिश की. हालांकि बाद में अपना बताया उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ का बताया. इसके बाद पुलिस उसे लेकर उसके घर पहुंची तो उसकी हकीकत जानकर घर वाले भी हैरान रह गए. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने आर्मी मैन के नाम से वैवाहिक साइट शादी डॉट कॉम पर एकाउंट बनाया था. इसके जरिए वह हिन्दू लड़कियों से संपर्क करता था और कहीं अड़चन आने पर एक महिला को अपनी बहन बताकर उससे उन लड़कियों की बात करा देता था.

दो बच्चों का बाप है आरोपी

इस प्रकार वह लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण करता था. इस दौरान वह कुछ लड़कियों को जरूरत पड़ने पर मदद कर देता था तो कुछ लड़कियों से रुपये भी ऐंठ लेता था. पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी मोहम्मद शहबाज पहले से शादी शुदा है. वह सेना की 8 राजरिफ दिल्ली यूनिट में सिपाही था. हालांकि इसी साल जून महीने में अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया. उसने मार्च 2023 में ही शादी की थी और उसके दो बच्चे भी हैं. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खासतौर पर नौकरी पेशा लड़कियों को अपना शिकार बनाता था.

दिल्ली से हुई अरेस्टिंग

बीते 31 अगस्त को भी वह वंदे भारत ट्रेन से अहमदाबाद एक लड़की से मिलने गया था. इसी दौरान उसने पास की सीट पर रखे बैग को देखकर नीयत खराब हो गई और वह बैग उठाकर चल दिया. पुलिस ने रिजर्वेशन चार्ट के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर पीछा किया. इस दौरान आरोपी की लोकेशन दिल्ली में मिली. इसके बाद पुलिस ने दिल्ली पहुंच कर आरोपी को अरेस्ट किया है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सेना को भी सूचित किया. हालांकि सेना ने साफ कर दिया कि आरोपी मेजर नहीं, बल्कि सेना से बर्खास्त सिपाही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |