महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR; हिंदू संगठनों ने थाना घेर काटा बवाल

महाराष्ट्र के हिंगोली में रविवार की रात एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर खूब बवाल हुआ. यह वारदात समुदाय विशेष से संबंध रखने वाले कुछ युवकों ने अंजाम दिया था. ऐसे में महिला के पक्ष में हिंदू संगठनों के लोग आ गए और देखते ही देखते सड़क पर उतरकर लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. मामला तूल पकड़ते देख हरकत में आई पुलिस ने आनन फानन में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और जल्द से जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया. यह घटना हिंगोली के बसमत की है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला हिंदू समाज की है और रविवार की शाम को सब्जी लेने के लिए बाजार में आई थी. इसी दौरान समुदाय विशेष के युवक अब्दुल मजीद एवं अब्दुल उस्मान ने उसके साथ छेड़छाड़ की. इस वारदात के बाद पीड़ित अपने घर आई और फिर परिजनों को लेकर पुलिस के पास पहुंची. उस समय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बजाय कार्रवाई का अश्वासन देकर लौटा दिया. इस बात पर थाने में हंगामा शुरू हो गया.

हिंदू संगठनों ने काटा बवाल

सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के भी लोग मौके पर पहुंच गए. इस दौरान आरोपियों के खिलाफ तत्काल केस दर्ज कर उन्हें अरेस्ट करने की मांग की गई. इसके बाद भी जब पुलिस की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया तो लोग सड़कों पर उतरे आए. इतने समय में पीड़िता के पड़ोसियों के साथ हिंदू संगठन के सैकड़ों लोग वहां पहुंच चुके थे. कुछ साधु संतों ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया. लोगों ने थाने के बाहर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.

आरोपी की गिरफ्तारी पर माने लोग

मामला तूल पकड़ते देख पुलिस ने भी लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग हर हाल में मुकमदा दर्ज करने और आरोपियों को अरेस्ट करने की मांग पर अड़ गए. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया. इसके बाद लोग शांत होकर चुपचाप वहां से घर लौट आए. पुलिस ने ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है. एडिशनल एसपी अर्चना पाटिल के मुताबिक मामले की जांच के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |