थाना सुनेरा जिला शाजापुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा का परिवहन करने वाले के विरुद्द बड़ी कार्यवाही

*ल■ प्रकरण में कुल जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा के कुल 35 कट्टे जिसमे 7 क्विंटल 5 किलो 760 ग्राम कुल कीमती करीब 14 लाख 11 हजार 520 रुपये*
*■ एक जप्तशुदा टाटा कम्पनी का कंटेनर क्रं. एमएच 40 सीएम 3102 कीमती करीबन 20 लाख रुपये ।*
*■ कुल मश्रुका 34 लाख 11 हजार 520 रुपये का जप्त किया गया ।*
*■ आरोपी शाहनवाज खान पिता मोहम्मद शाहनजर खान जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी निवासी न्यू काजीपुरा मोहम्मदी मस्जिद के पास रतलाम को किया गया गिरफ्तार*
सुनेरा थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि
श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन श्री संतोष कुमार सिंह एवं उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन, रेंज उज्जैन श्री नवनीत भसीन के द्वारा अवैध मादक पदार्थ के परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल, अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) श्री गोपालसिंह चैहान के निर्देशन मे टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थ के परिवहन के विरूद्द कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य में पुलिस थाना सुनेरा पूलिस द्वारा एक आरोपी को मय एक कंटेनर के अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा का परिवहन करते गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।

विवरणः- दिनांक 15.09.2024 को थाना सुनेरा पर मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई कि मक्सी तरफ से हाईवे होते हुए एक कंटेनर क्रं. एमएच 40 सीएम 3102 का चालक शाहनवाज खान अपने वाहन मे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरकर सारंगपुर तरफ ले जा रहा है। जिसे समय रहते घेराबंदी कर पकडा जा सकता है। विश्वसनीय मुखबीर की सूचना होने से थाने के सामने एबी रोड पर नाकाबंदी की गई, लगभग 15 मिनट बाद मक्सी तरफ से मुखबिर द्वारा बताये नम्बर एमएच 40 सीएम 3102 का कंटेनर आया जिसे रोड पर स्टापर लगा कर व टार्च दिखाकर रोका बाद उक्त कंटेनर के चालक से उसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम शाहनवाज खान पिता मोहम्मद शाहनजर खान जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी न्यु काजीपुरा मोहम्मदी मस्जिद के पास रतलाम का रहने वाला बताया उक्त संदेही शाहनवाज के कब्जे वाले कंटेनर एमएच 40 सीएम 3102 की तलाशी लेते कंटेनर के अंदर गुटखा पाऊच के पोलिथिन की कतरन से भरी हुई बोरियां थी एवं केबिन के अंदर तलाशी लेते केबिन के अंदर पीछे की ओर लगी प्लाई को बल पुर्वक हटाया गया तो उसके पीछे एक लोहे का छोटा दरवाजा था जिसको खोलकर देखते उसके अंदर एक खुफिया पार्टिसन बना हुआ जिसमे प्लास्टिक के काले रंग के कट्टे भरे हुए रखे थे पार्टिसन का गेट छोटा होने से उसमे से कट्टे निकालना सुगम न होने से कटर से खुफिया पार्टिसन को काटा ओर उसमे से हमराह फोर्स व पंचान की मदद से कट्टो को निकाला तो कुल 35 काले रंग के भरे हुए कट्टे निकाले जिनके मुंह सिले हुए थे जिन्हे खोलकर चेक करते उनमे मादक पदार्थ डोडाचूरा पदार्थ होना पाया गया, जो कि 35 कट्टों में कुल 7 क्विटंल 5 किलो 760 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमती करीबन 14 लाख 11 हजार 520 रुपये होना पाया गया जिसे विधीवत जप्त किया गया।

*उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक श्री गोपाल निंगवाल थाना प्रभारी सुनेरा, उनि अरविन्द तोमर चोकी प्रभारी उकावता, सउनि दिलिप भिलाला, प्रआर 637 विक्रम मण्डलोई, प्रआर 558 धर्मेन्द्रसिहं, आर 126 घनश्याम, आर 758 शेलेन्द्रसिहं तोमर की महत्वपुर्ण भूमीका रही।*

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |