जम्मू-कश्मीर में नहीं बनेगी बहुमत वाली सरकार… चुनाव से पहले क्या-क्या बोले गुलाम नबी आजाद?

जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसको लेकर सभी पार्टियां कमर कसती हुई नजर आ रही हैं. बीजेपी ने मुस्लिम कैंडिडेट्स पर दांव खेला है, तो वहीं कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन कर लिया है लेकिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने सभी पार्टियों के वादों को खोखला बताते हुए दावा किया है कि इस बार राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनेगी.

पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि तमाम पार्टियां जो दावे चुनाव में कर रही हैं वह दावे खोखले हैं हालांकि मेरी तबीयत खराब थी जो हम इन चुनाव में करना चाहते थे वैसे तो नहीं कर पा रहे हैं लेकिन यहां 20 से 22 युवा हमने चुनाव मैदान में उतारे हैं उनके लिए मैं चुनाव रैली के दौरे पर आया हूं. उम्मीद है कि जनता जीत का सहरा हमारे उम्मीदवारों के सर पर बांधेगी.

तीन बार चुनाव हो जाते

उन्होने आगे कहा कि इस बात का हमें दुख है कि एक तो इन 10 सालों में तीन बार चुनाव हो जाते और जम्मू कश्मीर से जो विशेष राज्य का दर्जा छिना गया. उसका हमें काफी ज्यादा दुख है. मैंने राज्यसभा में अपने भाषण में कहा भी था कि राज्य को दर्जा वापस दिया जाए आज प्रधानमंत्री और गृहमंत्री उसी को लेकर सभाओं में बोल रहे हैं.

डेवलपमेंट और रोजगार

इसके अलावा गुलाब नबी आजाद ने इंजीनियर राशिद की बेल को लेकर कहा कि अच्छी बात है कि उनको बेल मिली और अगर कोई भी बेकसूर है उसको भी सरकार की तरफ से बेल देनी चाहिए. जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर काफी काम सरकार ने किया है लेकिन कुछ समय पहले से आतंकवाद जरूर बढ़ा है. गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हमारा मकसद लोगों की खिदमत करना है और हमारा एजेंडा है डेवलपमेंट और युवाओं को रोजगार देना.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |