शाजापुर जिले के सभी पुलिस थाने चलाएंगे सीएनजी CNG वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान

शाजापुर, 14 सितम्बर 2024/ जिला पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल के निर्देशन में यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा शाजापुर शहर में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के विरुद्ध निरंतर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं।

इसी तारतम्य में उप मुख्य विस्फोटक नियंत्रक, भोपाल से प्राप्त निर्देशों के पालन में जिले में सीएनजी सिलेंडर फिटेड वाहनों की पर्याप्त जांच करने एवं नियम विरुद्ध संचालित नकली सिलेंडर फिटेड वाहनों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही किये जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक शाजापुर द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देश जारी किये गए हैं।

विगत वर्षो में नकली, संशोधित, अनफिट सी.एन.जी. सिलेंडर फिटेड वाहनों से हुई सड़क दुर्घटना एवं उनसे हुई जनहानि को देखते हुए जिले में संचालित हो रहे सी.एन.जी. सिलेंडर फिटेड वाहन एवं उनके सम्बंधित पेट्रोल पंप पर विशेष चालानी दस्तों की नियुक्ति की जाकर वाहनों के सिलेंडरो की जाँच की जायेगी। वाहन चेकिंग के दौरान विभिन्न बिन्दुओ पर वाहनों के दस्तावेज एवं सिलेंडर की जाँच की जायेगी, जिसमें सी.एन.जी. सिलेंडर फिटेड वाहनों के रजिस्ट्रेशन कार्ड की जाँच करते समय संबंधित वाहन सीएनजी वाहन के लिए अनुमोदन है या नहीं इसकी आवश्यक रूप से जांच की जायेगी। इसी प्रकार रजिस्ट्रेशन कार्ड के साथ हाइड्रोस्टेटिक जांच सर्टिफिकेट की वैधता की जांच की जायेगी, जिसमें लिखे सिलेंडर का नंबर का मिलान वाहन में फिट सिलेंडर से किया जायेगा। सभी सी.एन.जी. वाहनों के सिलेंडर में लगी Compliance Plate चेक किया जायेगा, जिसमे सीएनजी सिलेंडर का नंबर, सिलेंडर टेस्टिंग दिनांक, सिलेंडर का सीरियल नंबर की जानकारी का मिलान किया जायेगा। सीएनजी सिलेंडर फिटेड वाहनों की जांच के दौरान अनफिट, नकली, संशोधित सिलेंडर पाये जाने पर उक्त वाहन चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम अंतर्गत वैधानिक चालानी कार्यवाही करते हुए संबंधित वाहन को जप्त किया जाकर न्यायलय को प्रस्तुत किया जायेगा।

यातायात शाजापुर प्रभारी सौरभ शुक्ला द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों से अवगत कराया गया एवं निर्देशों के पालन में आज से ही शाजापुर शहर में संचालित हो रहे सीएनजी वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान शुरू किया जा चुका है। अनफिट पाए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |