फरार आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए शाजापुर पुलिस ने नगद ईनाम घोषित किया

——
शाजापुर जिले के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध अपराध के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए या उन्हें पकड़वाने में मदद करने या पकड़ने पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने नगद ईनाम देने की घोषणा की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मक्सी के अपराध क्रमांक 298/2024 के फरार आरोपीगण रायसिंह पिता बापूजी चौहान एवं बबीता पति रायसिंह चौहान निवासीगण हरिजन मोहल्ला अयोध्या बस्ती वार्ड क्रमांक 14 सोनकच्छ जिला देवास की गिरफ्तारी के लिए या उन्हें पकड़वाने में मदद करने या पकड़ने पर 3-3 हजार रूपये के नगद ईनाम की घोषणा की है।

इसी तरह थाना बेरछा के अपराध क्रमांक 94/2024 के फरार आरोपीगण कालू पिता हरलाल गुर्जर, माधु पिता हरलाल गुर्जर, दयाराम पिता भैयाराम गुर्जर एवं चन्दर पिता भैयाराम गुर्जर निवासीगण गोयला की गिरफ्तारी के लिए 4-4 हजार रूपये, थाना बेरछा के अपराध क्रमांक 91/2024 के फरार आरोपी अमीश पिता रंजित कंजर निवासी रूलकी कंजर डेरा की गिरफ्तारी के लिए 2 हजार रूपये तथा थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 579/2022 के फरार आरोपी अखलेश पिता हरिशंकर व्यास निवासी ग्राम लसुल्डिया ब्राम्हण की गिरफ्तारी के लिए 4 हजार रूपये का नगद ईनाम घोषित किया है। सूचना देने वाले का नाम चाहने पर सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |