जिला अभिसरण समिति की बैठक 13 अगस्त को

शाजापुर, 10 अगस्त 2020/ जिले में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत चयनित 24 ग्रामों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक 13 अगस्त को प्रात: 11.00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

जिला संयोजक आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण सुश्री निशा मेहरा ने बताया कि समिति में जिला पंचायत सीईओ, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं लोक निर्माण विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी, परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र को रखा गया है। चयनित ग्रामों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इन ग्राम पंचायतों के सचिवों, रोजगार सहायकों से ग्रामों में निवासरत व्यक्तियों का सर्वे कराया जाकर आदर्श ग्राम में सम्मिलित करने के लिए चिंहित किये गये कार्यों के आधार पर 13 ग्रामों की ग्राम विकास योजना तैयार की गई है, जिसे वहां कि ग्राम स्तरीय समिति में पारित किया गया है। ग्राम स्तरीय समिति में पारित ग्राम विकास योजनाओं को जिला स्तरीय समिति के समक्ष रखा जायेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |