शहर की सड़कों पर निकलकर चलाया भाजपा का सदस्यता अभियान

*शाजापुर।* भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों ने शहर की सड़कों पर निकलकर लोगो को भाजपा की सदस्यता के लिए प्रेरित किया और मिस्ड काल के माध्यम से सदस्य बनाया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिले में 3 लाख भाजपा के नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है, इसके लिए जिले के 15 ही मंडलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को शाजापुर नगर में विधायक अरुण भीमावद के नेतृत्व में सदस्यता रैली निकाली गई, जिसमे शहर की सड़कों पर घूमकर लोगो को भाजपा की सदस्यता के लिए प्रेरित किया एवं मिस्ड काल के माध्यम से सदस्य भी बनाया। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, नपा अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष संतोष जोशी, नगर मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर, जिला उपाध्यक्ष गोपाल राजपूत, किरण ठाकुर, वरिष्ठ नेता रामचंद्र भावसार, शीतल भावसार, मनोहर विश्वकर्मा, उमेश टेलर, बाबूलाल कलमोदिया, दिलीप त्रिवेदी, कौशल कसेरा, अर्पित परिहार, अंकित आचार्य, पवन तवर, धर्मेंद्र ठाकुर, गोविंद नायक, प्रेम यादव, राजेंद्र गवली, विक्रम मालवीय, भूपेंद्र मेड़ा, जितेंद्र मीणा, राहुल परमार, अतुल पालीवाल, राकेश सोलंकी, मुकेश दुबे, सुनील पेंटर, अजय चंदेल, प्रशांत चौहान, श्याम शर्मा, दिनेश सोराष्ट्रीय, पीरूलाल चौहान, महेंद्र सांकलियां, अशोक पांचाल, विक्रम कुशवाह, महेश कुशवाह, उमंग शर्मा, प्रवीण सोनी,  गंगाराम केवट, अंकित तवर, नीलेश चंद्रवंशी, अमित सांकलिया, हनीफ मंसूरी, इमरान अली, हर्षित राठौर आदि उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |