इस एक खबर से धड़ाम हुआ टाटा मोटर्स का शेयर, क्या अब नहीं आएगी तेजी?

टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक वाहनों और पैसेंजर कारों पर भारी छूट की घोषणा की थी. उसके बाद 11 सितंबर 2024 को उसके स्टॉक में 6% से ज्यादा की गिरावट आई है. इस गिरावट के साथ स्टॉक 977 रुपए (दोपहर 2:45 बजे तक) पर आ गया है. वहीं, विदेशी ब्रोकरेज हाउस यूबीएस ने टाटा मोटर्स के स्टॉक को बेचने की सलाह दी है, जिससे और दबाव बढ़ा. यूबीएस का अनुमान है कि स्टॉक 825 रुपए तक गिर सकता है, जो वर्तमान स्तर से लगभग 16% नीचे है.

रिपोर्ट में सेल की रेटिंग क्यों?

यूबीएस की रिपोर्ट में कहा गया कि टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी, जेएलआर (जगुआर लैंड रोवर) के ऑर्डर बुक में कमी आई है, जो कोविड-19 से पहले के स्तर से भी नीचे है. इसके अलावा, चीन जैसे प्रमुख बाजारों में आर्थिक सुस्ती के चलते जेएलआर की मांग घटने की संभावना है. जेएलआर ने अपनी रेंज रोवर स्पोर्ट मॉडल पर भी डिस्काउंट बढ़ाने के संकेत दिए हैं. हालांकि, जेएलआर ने हाल के वर्षों में अपने औसत बिक्री मूल्य और मार्जिन में सुधार देखा है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में डिमांड में कमी कंपनी के लिए चिंता का कारण बन रही है.

स्टॉक पर कंपनी का ये ऐलान पड़ा भारी

टाटा मोटर्स ने फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए अपने विभिन्न मॉडल्स, खासकर इलेक्ट्रिक वाहनों, हैचबैक और एसयूवी पर 2.05 लाख रुपए तक की छूट देने की घोषणा की है. इसके पीछे मुख्य कारण पैसेंजर गाड़ियों की मांग में कमी और डीलर्स के पास बड़ी मात्रा में इन्वेंट्री का जमा होना है. अगस्त 2024 में डीलर्स की बिक्री में 4.5% की गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे कंपनी पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा है.

हालांकि, टाटा मोटर्स का स्टॉक निवेशकों के लिए एक मल्टीबैगर साबित हुआ है, जिसने पिछले पांच वर्षों में 630% और दो वर्षों में 120% का रिटर्न दिया है. लेकिन मौजूदा स्थिति में कंपनी को बाजार में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है, जिसे सुलझाने के लिए नए डिस्काउंट और रणनीतियों पर जोर दिया जा रहा है.
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |