थाना अवंतीपुर बड़ोदिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही,थाना प्रभारी ने चोरी गई लहसुन के साथ आरोपियों को किया गिरफतार

शाजापुर जिले की थाना अवंतीपुर बड़ोदिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही सामने आई है चोरी गई लहसुन के साथ आरोपियों को किया गिरफतार किया है थाना प्रभारी घनश्याम बैरागी ने बताया कि 24 कट्टी लहसुन कीमती करीबन 260000 के साथ पिकअप वाहन कीमती करीबन 500000 कुल 760000 रुपए का मश्रुका जप्त। किया है उन्होंने बताया कि दिनांक 30.08.2024 एवं 31.08.2024 मी मध्य रात्रि में फरियादी हरिओम पिता मनोहर परमार नि.पाड़लिया के घर में रखी 24 कट्टे लहसन अज्ञात चोर, चोरी कर ले गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना अवन्तिपुर बड़ोदिया पर अपराध क्रमांक 205/2024 धारा 305 a भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी एवं चोरी हुई लहसन की तलाश पतारसी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपालसिहं राजपुत, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी.एस. बघेल के एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय शुजालपुर श्री पिन्टु कुमार बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी उनि घनश्याम बैरागी के द्वारा टीम गठित की गई। जिसमें टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं जमिनी मुखबिरी के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश की गई। इस दौरान घटना से जुड़े महत्वपुर्ण साक्ष्य मिले व दिनांक 08.09.2024 की रात्रि करीबन 11.10 मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की दिनांक 30-31.08.24 की रात्री को ग्राम पाडलिया से जो लहसुन चोरी हुई थी वह पिकअप गाडी क्र. MP41GA2253 है, उसकी बाडी पर लाल हरे रंग से दांगी लोडिंग सर्विस लिखा है, उक्त बदमाशो द्वारा लहसुन चोरी उक्त वाहन से की थी, वह लहसुन आज उक्त गाडी मे भरकर रात्री में सोनकच्छ देवास तरफ जाने वाले है। मुखबिर सुचना पर थाना प्रभारी उनि घनश्याम बैरागी जी थाने एवं चोकी के फोर्स का.उनि तकेसिंह धोलिया, का.सउनि रघुनाथसिंह राठौड, का.प्र.आर. 24 राजेश जाट, आर. 166 लवकुश, आर. 179 रवि, आर. 156 कमलेश मय रायफल व 10 राउण्ड, आर. 744 रविन्द्र मय रायफल व 10 राउण्ड व शा.वा. MP03A2258 व चौकी तिलवाद के अधिग्रहण वाहन क्र MP37ZF0690 एवं राहगीर पंचान राहगीर पंचान अखलेश पिता जयराम कल्मोदिया उम्र 38 साल निवासी ग्राम तिलावद तथा हमराह सै. शुभम पिता राजनारायण उम्र 28 साल निवासी हन्नूखेडी को हमराह लेकर पीपलरांवा के आगे सुरजना जोड़ पर फोर्स को दो टुकडे मे टीम गठीत कर रोड के दोनो ओर कुछ देर राह देखी तो एक वाहन आता दिखा जिसे रोकने का प्रयास किया जो इधर उधर भगाने लगा जिसको दोनो टीम के द्वारा रोका गया, उक्त गाडी क्र. MP41GA2253 मे देखा तो लहसुन की कट्टी भरी हुई थी जिन पर प्रत्येक पर HP लिखा था फिर हमराही पंचान अखलेश कलमोदिया व सैनिक शुभम वर्मा के समक्ष आरोपी गणों से उनका नाम पुछने पर एक ने अपना नाम पप्पु पिता बशीर खां उम्र 30 साल जाति नायता निवासी गांधी ओटला के पास बुधवारिया बाजार पीपलरावा थाना पीपलरावा जिला देवास व दूसरे ने संजयसिंह पिता मनोहरसिंह दांगी उम्र 36 साल निवासी ग्राम धान्देडा थाना पीपलरावा जिला देवास का होना बताया व अपराध सदर के संबंध मे पुछताछ करते उनके द्वारा 8-9 दिन पहले लहसुन चुराना स्वीकार किया जुर्म करना स्वीकार करने से आरोपीगणो से उक्त 24 कट्टी लहसुन वजन करीबन 11 क्वींटल कीमती करीबन 260000/-रुपये व एक बोलेरो पीकअप सफेद कलर की जिसका रजिस्ट्रेशन क्र MP41GA2253 है कीमती करीबन 500000/- रुपये कुल कीमती 760000/- रुपये को जप्त किया । बाद दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया व उक्त जप्त सुदा वाहन व लहसुन को फोर्स की मदद से थाने पर लाये। उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी उनि घनश्याम बैरागी, का.उनि तकेसिंह धोलिया, का.सउनि रघुनाथसिंह राठौड, का.प्र.आर. 24 राजेश जाट, आर. 179 रवि, आर. 156 कमलेश, आर 109 रामेश्वर दांगी , आर 243 अमन खान, आर 284 कुलदीप भिलाला, आर चालक 105 शिवपालसिहं, आर 744 रविन्द्र सिंह, आर. 166 लवकुश, आर 312 अखिल वर्मा, सैनिक 147 शुभम की सराहनीय भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |