मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो नाबालिगों ने मिलकर की वारदात

 भोपाल। शहर के बागसेवनिया थाना इलाके में मामूली विवाद के बाद दो नाबालिगों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। शुक्रवार रात को हुई इस घटना में युवक के गले समेत शरीर के अन्य कुछ हिस्सों में गहरे जख्म हो गए। उनके बीच घूरने की बात को लेकर विवाद हुआ था।

युवक को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

बागसेवनिया थाना पुलिस के मुताबिक इलाके के अरविंद विहार कॉलोनी में रहने वाला राज यादव पेशे से मजदूर है। शुक्रवार को वह और उसका भांजा गणेश उर्फ गजेंद्र यादव काम के बाद घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में शर्मा कॉम्पलेक्स के पास वह किराने का सामान खरीदने एक दुकान पर रुके। राज दुकान पर सामान खरीदने लगा और गणेश पास में ही पटिये पर बैठ गया। इसी बीच दो किशोरवय युवा वहां आए और भांजे को घूरने लगे। भांजे ने घूरने का कारण पूछा तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे। भांजे ने विरोध किया तो आरोपितों ने चाकू निकालकर भांजे पर दनादन प्रहार कर दिए और वहां से भाग गए।
राज भांजे गणेश को लहूलुहान अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचा और भर्ती कराया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब चार बजे गणेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है। पुलिस फरार नाबालिग आरोपितों की तलाश कर रही है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा संगम – मुख्यमंत्री विष्णु देव     |     हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख     |     उज्जैन में हुआ राजा का पिंडदान, सोनम का भाई गोविंद बोला- अफेयर का पता होता तो शादी करा देता     |     फ्रांस के साथ एमओयू से प्रदेश की संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच – CM मोहन यादव     |     अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों में ग्वालियर का आर्यन भी शामिल, बेटे की मौत की खबर मिलते ही माता पिता हुए बेसुध     |     नेशनल हाईवे पर चलती कार बन गई अचानक आग का गोला, परिवार ने निकलकर बचाई अपनी जान     |     विधायक सुरेश राजे बोले- 4 साल का लेखा-जोखा मेरा पास जिसको संदेह वह आकर मिले     |     ईरान पर इजराइल का हमला पूरी तरह अनुचित… जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने की निंदा     |     हादसे की तह तक पहुंचने की जद्दोजहद, जांच में जुटीं एजेंसियों के सामने ये चुनातियां     |     मंदिर से हटाए गए 114 मुस्लिम कर्मचारी, हिंदू संगठनों की चेतावनी के बाद एक्शन; जानें पूरा मामला     |