भगवान गणेश को प्रिय है ये फूल, स्किन और बालों के लिए है फायदेमंद

आज गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जा रहा है.इस दिन भक्त भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना घर,मंदिर और पूजा स्थलों पर करेंगे.इस दौरान बप्पा को उनके पसंदीदा पकवान,मिठाईयां और कई चीजें अर्पित की जाती हैं.इन्हीं में से एक गुड़हल का फूल भी है.मान्यताओं के अनुसार गुड़हल का फूल भगवान गणेश जी को बहुत प्रिय होता है.ऐसे में भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए गुड़हल का फूल बप्पा के चूर्णों में अर्पित करते हैं.

गुड़हल का फूल बालों और स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.इस फूल में कई तरह के पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो सेहत के साथ ही स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं.आप उसका उपयोग कई तरीकों से कर सकते हैं.

स्किन के लिए

फेस पैक

आप ग्लोइंग स्किन पाने के लिए गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं.इसके लिए आपको गुड़हल के फूलों को पीसकर उसमें थोड़ा या दही या शहद मिलाकर फेस पैक तैयार करना है.अब इसे15से20मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और फिर पाने से साफ कर लें.ये स्किन में निखार लाने और हाइड्रेट करने में मदद करता है.आप गुड़हल के फूल को पीसकर उसका पाउडर बना इसमें गुलाब जल डालकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं.

टोनर

आप इसका टोनर भी बना सकती हैं.इसके लिए गुड़हल के फूलों को पानी में उबालें और ठंडा करके इसे टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.ये स्किन के पोर्स और स्किन को तरोताजा महसूस करने में फायदेमंद साबित हो सकता है.

बालों के लिए

हेयर मास्क

आप गुड़हल के फूलों का हेयर मास्क बनाकर प्रयोग कर सकते हैं.इसके लिए आपको गुड़हल के फूलों को पीसकर उसमें नारियल तेल या दही मिलाकर हेयर मास्क तैयार करना है.इसे अपनी स्कैल्प और बालों में लगाएं और25से30मिनट के लिए छोड़ दें.ये पेस्ट बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मददगार साबित हो सकता है.

हेयर वॉश

आप हेयर वॉश में भी गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं.इसके लिए कुछ फूलों को पानी में उबालें और ठंडा करके इस बाल धोने के पानी में मिलाएं.ये बालों को नेचुरल शाइन प्रदान करने का काम कर सकता है और स्कैल्प को साफ करने में मदद कर सकता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |