राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक-शिक्षिका एवं मेधावी छात्र – छात्राओं का सम्मान किया, वीडियो देखें विधायक और नपाध्यक्ष ने क्या कहा

शाजापुर
——-
पूर्व राष्टपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद शाजापुर द्वारा गांधी हाल परिसर मे सेवानिवृत्त एवं उत्कृष्ठ कार्य व योगदान प्रदान करने वाले शिक्षक-शिक्षिका एवं मेधावी छात्र – छात्राओं का सम्मान समारोह शाजापुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन की अध्यक्षता मे आयेजित किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाजापुर विधायक श्री अरूण भीमावद द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक, शिक्षिका एवं मेधावी छात्र-छात्राओ को शाल श्रीफल व मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया। विधायक श्री भीमावद ने अपने उद्बोधन में शिक्षक गुरुजन के बारे बताया। अपने जीवन में गुरु का सम्मान सर्वश्रेष्ठ रखा। वही शिक्षक गुरुजन हमारे जीवन में एक अहम भूमिका है, हमें उच्च शिक्षा से गौरांवित कर, हमारा भाग्य तय करते हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता के बाद हमारे जीवन में गुरु का दर्जा सबसे बड़ा माना गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री जैन ने भी शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक गुरुजनों को बधाई दी। उन्होने गुरु के बारे में वर्णन करते हुए कहा कि हमारे जीवन में गुरु की तुलना किसी से नहीं की जाती हमारे जीवन के निर्माण में गुरु की भूमिका होती है। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम चंद्रवंशी के द्वारा शिक्षकों का सम्मान व उनके जीवन में प्रकाश डाला गया तथा उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं का वर्णन किया गया।

इस दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्रवंशी, श्री आशीष नागर, श्री गोविन्द नायक, श्री किरण सिंह ठाकुर, श्री महेश भावसार, सभापति श्री कौशल कसेरा, श्री दुष्यंत सोनी, श्री विक्रम कुशवाह, श्री दीप कलेशरिया, श्रीमती भुवनेश्वरी सतीश राठौर, श्री दिनेश सौराष्ट्रीय सहित पार्षदगण श्री महेश कुशवाह, पार्षद प्रतिनिधी श्री चिनेश जैन, श्री मुकेश दुबे, श्री सुनील पेंटर, श्री अजय चंदेल, श्री जगदीश विश्वकर्मा, श्री मनोज गवाली, श्री रईस खान सहित शिक्षक- शिक्षिका, मेधावी छात्र एवं छात्राएं, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ. मधु सक्सेना ने माना।


CM Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Arun Bhimawad
@followers
#teachersday2024
#education
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |