पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शाजापुर में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन

शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का किया गया सम्मान
——–
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शाजापुर में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री सिराज अली सचिव एवं जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय शाजापुर, विशेष अतिथि डॉ. स्वाति चौहान प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड शाजापुर एवं अन्य सम्माननीय अतिथि श्री फारूक अहमद सि‌द्दीकी जिला विधिक सहायता अधिकारी विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय शाजापुर कार्यक्रम में पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं प्राचार्य द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्राचार्य डॉ संध्या एस. तरफदार संध्या द्वारा पर्यावरण मित्र के रूप में पादप भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही विद्यालय के विद्यार्थियों के संगीत समूह द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य द्वारा अपने उद्‌गारों से अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर कक्षा 12वीं ब की छात्रा कु. नैंसी धारिया एवं प्राथमिक शिक्षिका सुश्री दीप लक्ष्मी द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन वृत्त एवं शिक्षकों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए गए। विचार अभिव्यक्ति की इस बेला के उपरांत गणमान्य अतिथियों एवं प्राचार्य के कर कमलों से विद्यालय में बोर्ड कक्षाओं का उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षक- शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र, शाल एवं श्रीफल से सम्मानवित किया गया। ये शिक्षक शिक्षिकाएं हैं – श्री शशि भूषण तिवारी स्नातकोत्तर शिक्षक हिंदी, श्री बीएल मालवीय स्नातकोत्तर शिक्षक गणित, श्री लोकेश कुमार गुप्ता स्नातकोत्तर शिक्षक रसायन विज्ञान, श्रीमती गीतांजलि स्नातकोत्तर शिक्षक वाणिज्य, श्री सर्वेश गौतम स्नातकोत्तर शिक्षक भौतिक शास्त्र, श्रीमती नीतू जैन प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक गणित, श्री प्रेमराज सैनी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक हिंदी, श्री प्रमोद कुमार प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक सामाजिक विज्ञान। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्री पुरुषोत्तम पाटीदार स्नातकोत्तर शिक्षक हिंदी दवारा किया गया।
#teachersday2024
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |