मक्सी कालेज में शिक्षक दिवस मनाया, छात्र छात्राओं के ड्राइविंग लाइसेंस का शिविर भी लगा

श्री कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति शासकीय महाविद्यालय मक्सी में दिनांक 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के जन भागीदारी अध्यक्ष श्री अखिलेश मंडलोई ,विशिष्ट अतिथि के रूप में अनूप कुमार पांडे मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया मक्सी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील वागले द्वारा की गई। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया । नेहा राठौर द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। सभी अतिथियों का कंकु, तिलक एवं पुष्प हार से स्वागत किया गया। साथ ही शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्हे पुष्पहार पहनाकर गिफ्ट दिए गए । मुस्कान राठौर ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। श्री मंडलोई ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को मोबाइल का कम से कम उपयोग करने की सलाह दी गई एवं मोबाइल का कैसे सही इस्तेमाल एवं कितना किया जाना चाहिए ।सभी को ज्यादा से ज्यादा पढ़ने के लिए प्रेरित किया । श्री पांडे सर ने भी टीचर शब्द की विस्तृत व्याख्या कर शिक्षक के गुणो को दर्शाया एवं शिक्षक दिवस की सभी को बधाई दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील वागले ने डॉ राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने की शिक्षा दी। शिक्षक दिवस समारोह के पश्चात लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का कैम्प आयोजित किया गया। जिला परिवहन कार्यालय शाजापुर के द्वारा 18 वर्ष व उससे अधिक उम्र के विद्यार्थियों के लाइसेंस बनवाए गए। छात्राओं को निःशुल्क एवं छात्रों के लिए ₹300 शुल्क रखा गया था। करीब 40 विद्यार्थियों द्वारा लाइसेंस बनवाए गए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ अपर्णा जैन ने किया । आभार नेहा राठौर ने माना। इस अवसर पर महाविद्यालयीन स्टाफ में प्रो मीनू गजाला खान,प्रो लाखन सिंह कुशवाह, डॉ सौदान सिंह मकवाना, डॉ विनीता परमार, श्री हेमंत डबरिया ,राहुल कुमरावत, चिराग नाथ योगी, मदनलाल, जगदीश देवड़ा सहित गौरव ,गौतम, अंशु ,मुकीम, अंकित, माखन, अर्जुन ,नमिता, वर्षा शीतल, प्रगति, इशिता, पलक मुस्कान, दीपिका आदि बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |