मक्सी पुलिस की कार्यवाही, स्विफ्ट कार के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा

मक्सी पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध बडी कार्यवाही
की जा रही है । आज 5 सितंबर को को भी पुलिस ने तीन आरोपीयों के कब्जे से स्वीफ्ट डिजायर कार में अवैध शराब का परिवहन करते 75 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब सहित कुल 4 लाख 7 हजार 500 रुपये का मश्रुका जप्त । किया है , टीआई भीम सिंह पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत साहब के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. एस. बघेल साहब तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान साहब के निर्देशन में थाना क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन करने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्री भीमसिंह पटेल द्वारा एक टीम गठित की गई थी, मक्सी थाने को दिनांक 04/09/2024 को मुखबीर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि ग्राम सुरजपुर तरफ से एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार में कुछ लोग बेठे है तथा कार से अवैध शराब लेकर देवास तरफ जा रहे है । मुखवीर सूचना पर आरोपीयों की धडपकड की कार्यवाही हेतु थाने से एक टीम को ग्राम सुरजपुर तरफ रवाना किया गया, जो ग्राम झौंकर से सुरजपुर तरफ जाने वाले रास्ते पर एक स्वीफ्ट डिजायर कार आती दिखी जिसे फोर्स की मदद से रोकते ड्रायवर द्वारा गाडी को भगाकर पल्टी खिला दी व ड्रायवर सीट पर बेठा व्यक्ति तुरन्त अँधेरा का लाभ उठाकर भाग गया,जिसकी तलाश करते नही मिला, बाकी लोगो को पकडा व उनका नाम पता पूछा तो अपना नाम 1.नाजिम उर्फ कांचा पिता सनावर भिश्ती उम्र 27 साल निवासी बडी मस्जिद के आगे ,हनुमान मंदिंर के पास नौसराबाद कालोनी देवास 2.फिरोज पिता शेख ग्यासुद्दीन उम्र 24 साल निवासी मल्हारगंज इंदौर 3.अबकर हुसैन पिता अनवर हुसैन उम्र 21 साल निवासी मल्हार पल्टन इंदौर का होना बताया तथा कार की डिक्की को खोलकर चेक करते उसमें करीबन 75 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब किमती 7500 /- रुपये व स्वीफ्ट डिजाटर कार सहित कुल 4 लाख 07 हजार 500 रुपये का मश्रुका जप्त किया जाकर उक्त आरोपीयों के विरुद्ध थाना मक्सी पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया तथा फरार ड्रायवर आरोपी का नाम पता पूछते उसका नाम इमरान निवासी दरगाह के पीछें मंशभ नगर खजराना इन्दौर का होना बताया जिसकी तलाश जारी है तथा उक्त आरोपीयो से अवैध शराब कहाँ से लेकर आये एवं कहाँ लेकर जा रहे थे, इस संबंध में पूछताछ जारी है तथा आरोपीयो द्वारा पूछताछ में बताया गया है कि हम सभी नें मिलकर दिनांक 03.09.2024 को ग्राम मदाना सलसलाई से भी 06 बकरीया चोरी की थी । थाना सलसलाई से पता करते उक्त बकरीयों की चोरी कें संबध में थाना सलसलाई में भी अपराध पंजीबद्ध है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी.भीमसिंह पटेल, सउनि प्रदीप सिंह तोमर, सउनि संजय सवनेर ,सउनि संतोष रघुवंशी, सउनि रणकेन्द्रसिंह चौहान, सउनि अभिषेक दीक्षित, प्र.आर.94 विरेन्द्र शर्मा, प्र आर 116 रशीद कुरैशी, का प्र आर 227 हिरदेश दांगी, प्र आर.656 राहुल पटेल, प्र.आऱ.167 निलेश जामलिया,प्र आर.208 पुष्पेन्द्र चन्देल (चालक), आर.62 अरुण सितपरा, आर.154 दीपक यादव,आर.220 कुमेरसिंह यादव ,आर.219 तेजपालसिंह, आर.570 राहुल जाट आर.395 नवीन यादव, की सराहनीय भूमिका रही ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |