मुख्यमंत्री डॉ यादव उज्जैन स्थित निवास से पूरे प्रदेश के संपर्क में हैं और अधिकारियों से निरंतर चर्चा कर रहे हैं ,विभिन्न जिलों में हुई घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर कलेक्टर को दिए निर्देश

धार जिले में बच्चों का जीवन बचाने वाले समाज सेवियों को सम्मानित किया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ यादव
_______________________________________

उज्जैन / मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर ,धार , झाबुआ जिलों में हुई विभिन्न घटनाओं के संबंध में तीनों जिलों के कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर जानकारी प्राप्त की और आम नागरिकों की राहत के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

झाबुआ

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कलेक्टर झाबुआ को निर्देश दिए कि जो दो बच्चियों बह गई उनके परिवार को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो यह भी ध्यान रखा जाए।

ग्वालियर

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्वालियर कलेक्टर से चर्चा कर ट्रामा सेंटर की घटना की जानकारी प्राप्त की। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी घटना ना हो इस संबंध में सतर्कता रखी जाए और समस्त स्टाफ सजग रहकर अपना दायित्व निर्वहन करे।

धार

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने धार जिले में दही विकासखंड के ग्राम बड़वानिया में आदिवासी बालक आश्रम परिसर में वर्षा जल भर जाने से विद्यार्थियों को हुए कष्ट के संबंध में जानकारी प्राप्त की कलेक्टर ने बताया कि समय रहते हैं बच्चों को बचाया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि ऐसी घटनाओं का दोहराव ना हो इसके लिए सभी आवश्यक सावधानियां रखी जाएं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की धार जिले की इस घटना में जिन सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों द्वारा सेवा प्रदान की गई और बच्चों की जीवन रक्षा के लिए सक्रियता एवं सजगता का परिचय दिया गया उन्हें राज्य सरकार पुरस्कृत और सम्मानित करेगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ यादव के पिता का कल अवसान हुआ है। आज पिता के अंतिम संस्कार के पश्चात उज्जैन स्थित निवास से उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में घटित घटनाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर नागरिकों के हित में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव पिता के अवसान के पश्चात व्यक्त करने आए नागरिकों विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट करते हुए राजधर्म का पालन करते हुए प्रदेश की स्थिति पर नजर भी रखे हुए हैं। वे निरंतर प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा भी कर रहे हैं।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |