मक्सी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध बडी कार्यवाही आरोपी के कब्जे से मोटर सायकल पर अवैध शराब का परिवहन करते 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब सहित कुल 46000 रुपये का मश्रुका जप्त ।

मक्सी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध बडी कार्यवाही की गई है पुलिस में आरोपी के कब्जे से मोटर सायकल पर अवैध शराब का परिवहन करते 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब सहित कुल 46000 रुपये का मश्रुका जप्त । किया है टीआई भीम सिंहः पटेल ने बताया कि
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत साहब के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. एस. बघेल साहब तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान साहब के निर्देशन में थाना क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन करने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्री भीमसिंह पटेल द्वारा एक टीम गठित की गई थी, मक्सी थाने को दिनांक 02/09/2024 को मुखबीर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति हीरो होण्डा मोटर सायकल पर दो पीलें रंग की प्लास्टिक की केनो में अवैध शराब लेकर हनोती से बेरछा तरफ जा रहा है। मुखवीर सूचना पर आरोपी की धडपकड कार्यवाही हेतु थाने से एक टीम को ग्राम हनोती तरफ रवाना किया गया, जो ग्राम हनोती के पास एक व्यक्ति हीरो होण्डा मोटर सायकल क्रमाक MP 42 MB 8421 पर दो पीलें रंग की प्लास्टिक केन ले जाता हुआ दिखा, जिसें पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर पकडा नाम पता पूछते उसने अपना नाम रघुवीर सिंह उर्फ बाबु सिंह पिता हरिसिंह जाति राजपूत उम्र 54 साल निवासी सुंदरसी जिला शाजापुर का होना बताया, जिसके कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब किमती 6000 /- रुपये व मोटर सायकल सहित कुल 46000 रुपये का मश्रुका जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना मक्सी पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से अवैध शराब कहाँ से लेकर आया एवं कहाँ लेकर जा रहा था, इस संबंध में पूछताछ जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. भीमसिंह पटेल, सउनि मदनलाल यादव, प्र.आर.94 विरेन्द्र शर्मा, प्र आर. 656 राहुल पटेल, प्र.आर. 167 निलेश जामलिया, आर. 62 अरुण सितपरा, आर. 154 दीपक यादव, आर.220 कुमेरसिंह यादव, आर.219 तेजपालसिंह, आर. 570 राहुल जाट आर 395 नवीन यादव, की सराहनीय भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |