निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद ढहने से एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद ढहने से एक ठेकेदार की मौत हो गई और पांच मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बिस्टान थाना क्षेत्र के मोगरगांव गांव में सोमवार दोपहर को हुई।

बिस्टान थाना प्रभारी आईएस मुजाल्दे ने कहा, “एक निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद ढह गया, जिसमें 35 वर्षीय ठेकेदार दिनेश की मौत हो गई और पांच मजदूर घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।” मुजाल्दे के अनुसार, निर्माणाधीन मंदिर का एक खंभा कमजोर होने के कारण गिर गया, जिससे उसका गुंबद ढह गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने घायलों को बचाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। रूपारेल नदी के तट पर इस मंदिर का निर्माण पिछले सात महीनों से चल रहा है।

सोमवार को भारी बारिश के कारण नदी उफान पर थी। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि एक मजदूर का दाहिना हाथ कट गया है, जिसे आगे के इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है, जबकि एक अन्य मजदूर की पसली टूट गई है। उन्होंने बताया कि तीन अन्य मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर में बड़ी सर्जरी, 165 पुलिसकर्मियों के तबादले….     |     पचमढ़ी में अमित शाह आज भाजपा सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को देंगे संवाद कौशल का प्रशिक्षण     |     एक कॉल… और सैकड़ों तैयार! रक्तदान में इंदौर बना देश का पहला शहर, डोनर्स की लगी कतार     |     आतंकी साजिश को लेकर एनआईए ने भोपाल में तीन जगह मारी रेड, डिजिटल डिवाइस भी मिले     |     मेट्रो रेल परियोजना के कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें : मुख्यमंत्री मोहन यादव     |     किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम दिलाने राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री मोहन यादव     |     ग्वालियर में बड़ा हादसा, तेज आंधी से गिर गई मकान की दीवार, चार लोगों की मौत     |     घरेलू विवाद में तीन बच्चों के साथ पति-पत्नी ने खाया जहर, तीनों मासूमों ने तोड़ा दम, दंपति की हालत गंभीर..     |     CM मोहन यादव से मिले भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष, MSP पर मूंग-उड़द की खरीद के लिए जताया आभार     |     बाइक खरीदने के बाद सीनियर्स की रैंगिग… ‘टॉर्चर’ से टूट गया था शिवांश, NSCB मेडिकल कॉलेज में छात्र की मौत बनी पहेली     |