महाराष्ट्र: टीचर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, गुस्साए लोगों ने तोड़ डाला कोचिंग सेंटर

महाराष्ट्र में लड़कियों के साथ रेप और छेड़छाड़ के मामलों में रोक नहीं लग पा रही है. राज्य में आए दिन घिनौने मामले दर्ज हो रहे हैं. अब नांदेड़ में प्राइवेट कोचिंग सेंटर के टीचर पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. घटना के बाद पीड़िता के परिजन और लोग गुस्सा हो गए. उन्होंने कोचिंग सेंटर पर तोड़फोड़ कर दी. पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में लिया है.

आरोपी टीचर पर पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है. पीड़ित छात्रा के बयान लिए किए गए हैं. नांदेड़ के प्राइवेट कोचिंग सेंटर में हुई घटना से लोगों में भारी आक्रोश है. कोचिंग सेंटर पर तोड़फोड़ की गई है. स्थानीय लोगों ने आरोपी टीचर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

टीचर ने की छात्रा से छेड़छाड़

कोचिंग सेंटर पर गुस्साए लोगों द्वारा तोड़फोड़ करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. नांदेड़ के चैतन्य नगर राजे संभाजी चौक पर जिजाई कोचिंग क्लासेस नाम से ट्यूशन सेंटर है. यहां बड़ी संख्या में छात्र ट्यूशन पढ़ने आते हैं. इनमें छात्राएं भी होती हैं. आरोप है कि कोचिंग सेंटर के एक टीचर ने 16 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी. पीड़ित छात्रा ने मामले की शिकायत अपने परिजनों से की.

कोचिंग सेंटर में की तोड़फोड़

छात्रा के साथ हुई छेड़खानी से परिजनों में गुस्सा फैल गया. वह कोचिंग सेंटर पर पहुंचे और घटना को लेकर रोष जताया. आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए. जैसे ही छात्रा के साथ छेड़खानी की जानकारी लोगों को हुई वह भड़क गए. मौके पर स्थनीय नेता भी पहुंच गए. गुस्साए लोगों ने लाठी-डंडों से कोचिंग सेंटर पर तोड़फोड़ कर दी. उन्होंने पूरे कोचिंग सेंटर तोड़ दिया. डंडों से सेंटर के बाहर लगे होर्डिंग फाड़ दिए. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |