अभिजीत गांगुली गो बैक… कोलकाता में प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स ने किया BJP सांसद का विरोध

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को जूनियर डॉक्टर के साथ रेप हुआ और हत्या कर दी गई, जिसके बाद पूरे राज्य में कोलकाता की निर्भया के लिए इंसाफ की मांग उठाई जा रही है. इस दौरान जब धरना स्थल पर बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय पहुंचे तो गो बैक के नारे लगाए जाने लगे.

अस्पताल में राज्य की बेटी के संग हुए इस अपराध के बाद कोलकाता के लाल बजार में आरजीकर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर धरने पर बैठे हैं, यह डॉक्टर मांग कर रहे हैं कि राज्य के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल धरना स्थल पर आए और प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स से बातचीत करें. साथ ही जूनियर डॉक्टर्स की मांग है कि पुलिस कमिश्नर इस्तीफा दें.

जूनियर डॉक्टर ने लगाए “GO BACK” के नारे

सोमवार को रात के समय जब भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व जज अभिजीत गांगोपाध्याय धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे, तो प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर्स ने “गो बैक, गो बैक”, वापस जाओ के नारे लगा दिए.

अभिजीत गंगोपाध्याय ने धरना स्थल पर पहुंचने के बाद इंटरव्यू देते हुए कहा, मैं इस शहर के निवासी के रूप में यहां आया हूं. उन्होंने कहा मैं इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं हूं बल्कि इन के साथ हूं. अभिजीत गंगोपाध्याय ने आगे कहा, उन्होंने कहा यह लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं, इसीलिए यह पहचान नहीं पाए कि मैं यहां क्यों आया हूं और इन्होंने धरना स्थल पर मेरे पहुंचने को गलत समझा.

“कमिश्नर को जरूर आना चाहिए”

बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा, मैं बिल्कुल भी राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं. साथ ही उन्होंने कहा, पुलिस कमिश्नर को धरना स्थल पर जरूर आना चाहिए, यह सारे कोई बदमाश नहीं है, बल्कि डॉक्टर हैं, जूनियर डॉक्टर हैं, पुलिस कमिश्नर को जरूर आना चाहिए. उन्होंने कहा, पुलिस कमिश्नर इन लोगों को इतना लंबा इंतजार क्यों करा रहे हैं, वो अभी तक क्यों नहीं आए.

पूर्व प्रिंसिपल को CBI ने किया गिरफ्तार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते गिरफ्तार कर लिया है. जिस पर अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा, यह बिल्कुल सही हुआ है. उन्होंने आगे राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, अब मैं इंतजार कर रहा हूं कि सीबीआई सीएम ममता बनर्जी से भी पूछताछ करें जो प्रिंसिपल के पीछे थीं.

आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को सीबीआई ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है. संदीप घोष पर सीबीआई ने यह एक्शन भ्रष्टाचार के मामले में लिया है. इससे पहले सीबीआई घोष से लगातार 15 दिन से पूछताछ कर रही थी. प्रिंसिपल घोष के अलावा सीबीआई ने 3 और लोगों को गिरफ्तार किया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |