चुन-चुनकर मारेंगे, मुसलमानों को दी खुली धमकी…महाराष्ट्र में BJP विधायक नीतेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के अहमदनगर में बीजेपी विधायक नितेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. राणे पर भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है. बीजेपी विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 302, 153 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. नितेश राणे ने एक कार्यक्रम में मुसलमानों को खुली धमकी दी और कहा चुन-चुन कर मारेंगे. उनके खिलाफ दो FIR की गई है. एक श्रीरामपुर और दूसरा तोपखाना थाने में मामला दर्ज किया गया है.

BJP विधायक ने मुसलमानों को दी खुली धमकी

दरअसल, अहमदनगर में रामगिरी महाराज के समर्थन में मोर्चा निकाला गया. इस मोर्चे में बड़े पैमाने पर हिंदू समाज के लोक मौजूद थे. मोर्चे के बाद नितेश राणे की एक सभा हुई, इसमें उन्होंने मुसलमानों को खुली धमकी दी. राणे ने कहा, ‘हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ अगर किसी ने कुछ कहा तो मस्जिदों मे आकर चुन चुन कर मारेंगे.’

महंत रामगिरी महाराज ने मुस्लिम समाज के पैगंबर पर टिप्पणी करणे बाद राज्य के अलग-अलग जिले में महाराज के खिलाफ मोर्चे निकाले गए थे. उसके बाद अब अहमदनगर में सकल हिंदू समाज की ओर से रामगिरी महाराज के समर्थन में बीजेपी नेता नितेश राणे के नेतृत्व में मोर्चा निकाला गया था.

चुनाव से पहले हिंसा कराना चाहती है BJP- AIMIM

AIMIM नेता वारिश पठान ने नितेश राणे का वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव से पहले सांप्रदायिक हिंसा कराना चाहती है. नीतेश राणे का भाषण भड़काऊ है और नितेश पर FIR हो और कानूनी कार्रवाई की जाए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिल्ली में रेड अलर्ट, हीट इंडेक्स पहुंचा 51 डिग्री के पार, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत     |     पटना में स्कॉर्पियो ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, कार पर लगा था BJP का झंडा, महिला कांस्टेबल की मौत… दो घायल     |     सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना में होगा 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश : मुख्यमंत्री मोहन यादव     |     छतरपुर में महिला को गोली मारने का मामला, पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा     |     नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, बस को डंपर ने मारी टक्कर, 10 लोग घायल     |     रेलिंग तोड़कर नर्मदा में गिर गया कारों से भरा कंटेनर, ड्राइवर की दर्दनाक मौत     |     हरदा में जिला शिक्षा धिकारी का कारनामा, एक पद पर नियुक्त कर दिए दो अधिकारी     |     26 करोड़ की टैक्स चोरी में अमन अग्रवाल गिरफ्तार, बोगस फर्मों से 144 करोड़ की फर्जी खरीदी का खुलासा     |     सोनम ने पति के सामने रखी थी अजीब शर्त, राजा से कहा था – कामाख्या में जब तक हम दर्शन नहीं करेंगे, दूर रहेंगे     |     कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को पार्टी से निकाला, राहुल गांधी पर दिया था बयान     |