Shajapur पुलिस ने अवैध रूप से चंदन की तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार,30 लाख की 300 किलोग्राम चंदन जप्त

शाजापुर कोतवाली पुलिस ने सफलता प्राप्त की है पुलिस ने करीब 30 लाख रुपए कीमत की चंदन की लकड़ी को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है कोतवाली पुलिस से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला शाजापुर के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाये जाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के पालन में चंदन तस्कारों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

दिनांक 01.09.2024 को मुखविर द्वारा सुचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति अपनी सफेद रंग के लोडिंग वाहन में चंदन की तस्करी कर इंदौर तरफ जा रहा है। उक्त मुखविर की सुचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिसके संबंध में थाना प्रभारी द्वारा टीम का गठन कर उनि जया सुनेरी, प्रआर 56 विष्णु, प्रआर 335 मोहन पटेल, आर 390 संजय, आर 457 विशाल, आर 226 मिथुन को मथ वाहन चालक आर 352 जितेन्द्र को रवाना होकर भरड जोड़ के पास पहुँचे जहाँ संदेही वाहन का पीछा कर उसे भरड जोड के आगे पुलिया पर घेरा बंदी कर पकड़ा। वाहन की तलाशी लेते उसके अंदर अवैध रूप से परिवहन कर करीबन 300 किलोग्राम चंदन कीमती करीबन 30 लाख रु का पाया गया। उक्त परिवहन करने वाले आरोपीगण/चंदन तस्कर अबुवकर सिद्धिक पिता मुसा निवासी पदुबेदु निल्याडी जिला दक्षिण कन्नड राज्य कर्नाटक, अब्दुल अजीज पिता उस्मान निवासी सफानगर उप्पीनंगड़ी जिला दक्षिण कन्नड राज्य कर्नाटक को गिरफ्तार किया गया। जिसे जल्द ही माननीय न्यायालय में पेष किया जावेगा।
उपरोक्त चंदन तस्करों को मय चंदन के गिरफ्तार किये जाने में निरीक्षक बृजेश मिश्रा, उनि जया सुनेरी, प्रआर 56 विष्णु, प्रआर 335 मोहन पटेल, आर 390 संजय, आर 457 विशाल, आर 226 मिथुन को मय वाहन चालक आर 352 जितेन्द्र की सराहनीय भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |