शाजापुर में यातायात थाना प्रभारी की बेहतर पहल, देखे खबर

शाजापुर। शहर में संचालित 25 ऑटो चालको को यातायात पुलिस शाजापुर ने प्रदाय किये नये यूनिक आई.डी. नंबर, चालको के चरित्र सत्यापन भी किये जायेंगे*

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सडक दुर्घटनाओ मे कमी लाये जाने के संबंध में जारी दिशा –निर्देशों के तारतम्य में श्रीमान यशपाल सिंह राजपूत पुलिस अधीक्षक शाजापुर के मार्गदर्शन एवं श्रीमान टी०एस०बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशन मे यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा शहर शाजापुर में यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहनों के विरुद्ध निरंतर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।

इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला यातायात शाजापुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के पालन में आज दिनांक को शहर शाजापुर में संचालित हो रहे तीन पहिया ऑटो रिक्शा वाहनों को यूनिक आई.डी. प्रदाय किये जाने हेतु विशेष अभियान प्रारम्भ किया गया | जिसके अंतर्गत शहर में संचालित कुल 25 ऑटो संचालको के कागजात चेक किये जाकर थाना कार्यालय से यूनिक आई.डी. नंबर प्रदान करते हुए वाहन चालको से उनके वाहन संबंधित कागजात एवं ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी प्राप्त की गयी | इन ऑटो चालको का पृथक से चरित्र सत्यापन भी सम्बंधित थानों के माध्यम से किया जावेगा |

कार्यवाही दौरान कुछ ऑटो चालको के पास सम्पूर्ण दस्तावेज नहीं पाये जाने पर उन्हें सख्त हिदायत देते हुए निर्धारित समयावधि में सभी दस्तावेज पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया गया | समयावधि में कागजात पूर्ण नहीं पाये जाने पर ऐसे ऑटो संचालको के ऑटो जप्त किये जाकर न्यायलय भी प्रस्तुत किये जावेंगे | साथ ही अन्य ऑटो चालको को भी थाना यातायात कार्यालय से यूनिक आई.डी. प्राप्त किये जाने हेतु निर्देश दिये गये |

कार्यवाही दौरान सभी ऑटो चालक – संचालको से अपील की गई की – “वे हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, आते – जाते क्षमता से अधिक सवारी ना बैठाये, स्कूली बच्चो की सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जावे” | सभी को स्कूली वाहनों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स से अवगत कराया गया एवं स्कूली बच्चो के सुरक्षित परिवहन, यातायात नियमो की जानकारी भी दी गयी है |

शाजापुर यातायात पुलिस द्वारा की गई उक्त कार्यवाही में यातायात थाना प्रभारी श्री सौरभ शुक्ला के साथ थाना यातायात पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक जितेन्द्र जाट, अशोक दुबे, प्रधान आरक्षक दिलीप आर्य, आशीष शर्मा एवं आरक्षक सुजीत विश्वकर्मा, आरक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, आरक्षक कमलेश शर्मा, आरक्षक अर्जुन चौहान उपस्थित रहे ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |