छल करने वाले आरोपी का अग्रिम जमानत आवेदन निरस्‍त

शाजापुर। जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्यायालय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश महोदय श्री अमित रंजन समाधिया शुजालपुर द्वारा आरोपी मुकेश पिता दिलीपसिंह परमार उम्र 35 वर्ष निवासी रायकनपुरा शुजालपुर सिटी का अग्रिम जमानत आवेदन पत्र अभियोजन की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित संजय मोरे अतिरिक्‍त डीपीओ शुजालपुर के द्वारा किये गये तर्को से सहमत होते हुए निरस्‍त किया गया।

श्री संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्‍त जानकारी अनुसार फरियादी संदीप ने दिनांक 17/07/2016 को शुजालपुर मंडी पर मौखिक रिपोर्ट लिखाई थी कि, वर्ष 2009 में मु‍केश पिता हरिनारायण, संजय पिता अमृतलाल, मुकेश पिता दिलीपसिंह, सुभाष पिता सीताराम, शंकर पिता मदनसिंह, जितेन्‍द्र पिता बद्रीलाल, जीवन पिता गोरेलाल, राजेन्‍द्र पिता केशरसिंह आये और उसे बीएनपी इंडीया कम्‍पनी के बारे में बताया । स्‍वयं को कम्‍पनी के सीहोर ब्रांच के प्रभारी व संचालक होना बताया । कम्‍पनी में पैसा लगाने व अपनी ओर से खातेदार बनवाने पर जितने लोगो के बचत खाते खुलवायेंगे उनके पांच वर्ष में पैसे दुगने हो जायेंगे। संपूर्ण पैसे लेने की जिम्‍मेदारी उनकी होने का कहा। उन्होंने उसे धोखे में रखकर त्रैमासिक, वार्षिक , पंचवर्षीय कई प्‍लान के खाता धारक उससे बनवाये। उनका सम्‍पूर्ण पैसा स्‍वयं इक्‍कठा करके महेश कुम्‍भकार एवं उनके साथियो को बीएनपी ऑफिस शुजालपुर मंडी में दिए। जिसके एवज में उसे पालिसियां दी तथा पालिसियो के पूर्ण होने पर खाते धारको दवारा पैसो की मांग करने पर उन लोगो के दवारा पालिसियां जमा करके टालना शुरू कर दी। बाद में लाखो रूपये गबन करके वह शहर छोडकर भाग गये। जिसके आधार पर पुलिस ने थाना शुजालपुर मंडी पर रिपोर्ट लेख की। आज दिनांक 10/08/2020 को मुकेश परमार का अग्रिम जमानत आवेदन पत्र न्‍यायालय द्वारा निरस्‍त किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |