जबलपुर में मकान की दीवार गिरी, दंपति की हुई दर्दनाक मौत..

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मकान की दीवार गिरने से घर में सो रहे दंपति की दर्दनाक मौत हो गई, घटना मझौली के वार्ड क्रमांक 12 की है। दीवार गिरने के बाद लोगों ने तत्काल मलबे को हटाया और दोनों को बाहर निकाला मृतक अशोक और उसकी पत्नी विमला घर के अंदर सो रहे थे तभी अचानक दीवार गिर गई। यह घटना जबलपुर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर मझौली की है।
यहां पर अशोक अपने परिवार के साथ रहता था।

सभी लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। 

 अशोक के तीन बच्चे हैं बुधवार की रात को सभी ने खाना खाया और उसके बाद सब सोने चले गए। एक कमरे में दंपति सो गए और बच्चे दूसरे कमरे में जाकर सो गए गुरुवार की सुबह अचानक मकान की दीवार गिर गई, इसके मलबे में अशोक और विमला दब गए लोगों ने मलबा हटाया अशोक और विमला मलबे के नीचे दब गए थे।

पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटवाया दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, अशोक के भाई का कहना है कि रात को बारिश हुई थी इस कारण दीवार गिर गई और तड़प – तड़प कर भाई और भाभी की मौत हो गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बालाघाट मुठभेड़ में तीन महिला समेत चार नक्सली ढेर, ग्रेनेड लॉन्चर समेत अन्य हथियार बरामद     |     लगातार पैर पसार रहा है कोरोना…8 नए मरीज मिले पॉजिटिव, शहर में अभी 64 एक्टिव केस     |     आतंकी संगठन के ठिकानों पर NIA की दबिश, भोपाल में तीन और राजस्थान के झालवाड़ में दो स्थानों पर मारा छापा     |     मनोहरलाल धाकड़ को ब्लैकमेल करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, वीडियो बनाने के बाद तुरंत रोक ली थी कार     |     कूनो नेशनल पार्क से निकलकर मुरैना के जौरा तक पहुंच गए 5 चीते, वीडियो हुआ वायरल     |     स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में सभी जिलों में रक्तदान शिविर, हजारों लोगों ने लिया भाग, स्वास्थ्यकर्मियों ने निभाई सक्रिय भूमिका     |     करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लगाए गंभीर आरोप     |     दर्दनाक हादसा: सीवर टैंक में गिरी 15 साल की बच्ची की मौत, 4 घंटे चला रेस्क्यू     |     नीम के पेड़ के नीचे खड़ी थीं मां-बेटी, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौत     |     लॉकअप में बदला सोनम का गेट अप, शिलॉन्ग पुलिस ने बाजार से खरीदकर दिए ये कपड़े, कहां है प्रेमी राज का ठिकाना?     |