उज्जैन नागझिरी में दक्षिण भारत की प्रमुख वस्त्र इकाई बेस्ट लाइफ स्टाइल का मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किया भ्रमण

औद्योगीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
—–
महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा टेक्सटाइल उद्योग
—–
उज्जैन का वस्त्र उद्योग अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कर रहा निर्यात
—–
बेंगलुरु की तरह उज्जैन में भी स्थापित होगा आईटी पार्क
—–
मेडिसिटी डेवलप कर मेडिकल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में होंगे प्रयास
—–

—–

उज्जैन 27 अगस्त,2024/मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन औद्योगीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। मालवांचल में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जाएं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में टेक्सटाइल उद्योग अहम भूमिका निभाएगा। उद्योगों में महिला सुरक्षा के लिए भी पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

1000 से अधिक लाड़ली बहनों को रोजगार प्रदान कर रही बेस्ट अपेरल इकाई

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उज्जैन के नागझिरी स्थित बेस्ट लाइफ स्टाइल इंडस्ट्रीज (वस्त्र उद्योग) का भ्रमण किया। उन्होंने यहां लगभग 1000 से अधिक महिलाओं द्वारा किए जा रहे वस्त्र निर्माण के कार्यों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यरत महिलाओं से आत्मीय चर्चा कर उनके कार्यों के गुणवत्ता की सराहना भी की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वयं मशीन भी चलाई। उद्योग में कार्यरत लगभग 1000 से अधिक महिलाओं ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर उन्होंने वस्त्र तैयार कर रही महिला कारीगरों से वेतन और घर-परिवार के बारे में चर्चा की। महिला कारीगरों ने बताया कि रोजगार मिलने से संतुष्ट हैं और हमारा घर-परिवार चलाने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो रही है और हम आत्मनिर्भर हुए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बेस्ट लाइफ स्टाइल कार्यालय में अधिकारियों के साथ उज्जैन में औद्योगिक विकास की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा को उज्जैन को मेडिकल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जाए। देश के प्रमुख उद्योगपति उज्जैन में अपनी औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए लालायित है। ऐसे सभी प्राप्त प्रस्तावों में निवेश के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि बेंगलुरु की तरह उज्जैन में भी आईटी पार्क स्थापित किया जाए जिससे मालवा के आईटी इंजीनियर को रोजगार प्राप्त हो सकेगा और स्टार्टअप का हब बन सके। उन्होंने जल्द आईटी पार्क के लिए भूमि आवंटन किए जाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि उज्जैन के बेस्ट अपेरल पार्क में तैयार किये जा रहे वस्त्र उच्च गुणवत्ता व अन्तरराष्ट्रीय मानक स्तर के हैं। यहां से तैयार किये गये वस्त्र अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, कनाडा आदि देशों में निर्यात किये जा रहे हैं। इससे उज्जैन का नाम अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर औद्योगिक क्षेत्र के रूप में उभर रहा है। उज्जैन का समृद्ध वस्त्र उद्योग अब पुनर्जीवित हो रहा है। उज्जैन की महिलाओं के कौशल का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। इसी के साथ उन्होंने निर्देशित किया कि बेस्ट अपेरल पार्क में शीघ्र ही नाईट शिफ्ट भी शुरू की जाये, जिससे अधिक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इंदौर की तरह उज्जैन में भी रेडीमेड कांप्लेक्स, प्लग एंड प्ले औद्योगिक पार्क का विकास किया जाए। उन्होंने विक्रम उद्योग की सफलता को और अधिक विस्तार देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने किसानों को कपास की खेती के लिए भी प्रोत्साहित करने की बात कही और कहा कि कृषकों की आमदनी बढ़ाने के लिये उद्योगों में कच्चा माल स्थानीय स्तर से लिया जाये।

बैठक में बेस्ट लाइफ स्टाइल के वाइस प्रेसिडेंट श्री पुनीत जैन ने बताया कि उज्जैन की बेस्ट लाइफ की इकाई देश की बड़ी वस्त्र उद्योग इकाइयों में से एक है। यहां प्रतिदिन 1 लाख से अधिक वस्त्र उत्पाद बनाएं जा रहें हैं , जो अमेरिका, कनाडा जैसे देशों को निर्यात हो रहें हैं। उज्जैन की महिलाएं यहां विश्व स्तरीय कौशल सीख रही हैं। उज्जैन की बेस्ट लाइफ स्टाइल में 358 करोड़ का निवेश है, जिससे लगभग 1000 से अधिक महिलाओं को रोजगार प्राप्त हो रहा है जिसे बढ़ाकर 4000 महिलाओं तक किया जा रहा है।

कार्यकारी संचालक एमपीआईडीसी श्री राठौर ने बैठक में उज्जैन में औद्योगिक विकास का रोड मैप प्रस्तुत किया, जिसमें प्रमुख रूप से प्रस्तावित आईटी पार्क, रेडीमेड कांप्लेक्स, प्लग एंड प्ले और विक्रम उद्योगपुरी के विस्तार की योजना में गति लाने के संबंध में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, श्री विवेक जोशी, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ,पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्योति सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |