‘जो बेटी की न हुई, उससे वफा की क्या उम्मीद…’, मासूम का कत्ल करने वाली काजल का प्रेमी ने भी छोड़ा साथ

न बेटी रही, पति ने भी छोड़ा और अब प्रेमी ने भी कर लिया किनारा… ये हाल है बिहार के मुजफ्फरपुर की काजल कुमारी का. काजल ने काम ही कुछ ऐसा किया है कि अब उसके साथ कोई नहीं रहना चाहता. अब उसे जेल में ही रहना होगा. मामला है मिठनपुरा थाना के रामबाग एफसीआई गोदाम मोहल्ले का. यहां काजल कुमारी ने अपनी ही साढ़े तीन साल की मासूम बेटी मिष्टी की बेरहमी से हत्या कर डाली. फिर अपने प्रेमी संजीत कुमार के पास चली गई.

मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने काजल को गिरफ्तार कर लिया. काजल इस समय जेल में बंद है. जिस प्रेमी के लिए उसने अपने ही जिगर के टुकड़े को मार डाला, अब उसी ने उसका साथ छोड़ दिया. काजल के प्रेमी संजीत कुमार ने कहा- मैं नहीं जानता था कि काजल अपनी बेटी को मार डालेगी. जो महिला अपनी बेटी की नहीं हो पाई, उससे वफा की क्या उम्मीद की जा सकती है. इसलिए मैं इसके साथ किसी भी तरह का रिश्ता नहीं रखना चाहता.

प्रेमी ने पूछताछ में पुलिस से यह बातें कहीं. उसने पुलिस को बताया- काजल से उसके संबंध थे लेकिन उसे यह नहीं पता था कि मासूम बेटी की हत्या कर देगी. सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि काजल के प्रेमी संजीत कुमार की भूमिका इस हत्याकांड में नहीं है. इसलिए उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. हत्यारोपी काजल कुमारी को मिठनपुरा थाने की पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया. पेशी के बाद उसे न्यायिक दंडाधिकारी ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है.

सिटी एसपी ने बताया कि काजल ने अपने मोबाइल को फॉर्मेट कर दिया था. उसके मोबाइल की भी जांच कराई जाएगी. आशंका है कि हत्या के बाद उसने तस्वीर वगैरह ली हो, जिसे उसके मोबाइल से बरामद किया जा सकेगा. इधर, मिष्टी के पिता मनोज लाल ने कहा कि उसका काजल से अब कोई संबंध नहीं. उसकी जमानत आदि के लिए भी वह प्रयास नहीं करेगा. भाई करण ने भी कहा कि ऐसी घटना की है कि बहन से मतलब नहीं. पूरे मोहल्ले में काजल के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है. महिलाओं ने कहा कि बच्ची इतनी मासूम और मिलनसार थी कि मोहल्ले का हर कोई उसे पसंद करता था.

पैर से बच्ची के हाथ दबाकर रेता था गला

मिठनपुरा पुलिस ने मंगलवार को घटनास्थल का पुन निरीक्षण किया है. काजल को भी पुलिस घटनास्थल पर ले गई. उससे गहन पूछताछ की गई कि किस तरह उसने बेटी की हत्या की थी. पूछताछ में उसने बताया कि बेटी ने काफी जद्दोजहद की थी, लेकिन पांव से उसके हाथ को दबाकर उसने गला रेता था. गला रेतने के वक्त खून के फव्वाड़े से उसका कपड़ा भर गया, जिसे उसने धोया था. छत पर भी मिले खून के अंशसिटी एसपी ने बताया कि काजल और उसका परिवार जिस भवन में रहता था, उसकी छत पर भी खून के अंश मिले हैं. एफएसएल की जांच में छत पर खून मिलने की पुष्टि की गई है. काजल ने छत पर शव ले जाकर उसे ट्रॉली बैग में रखकर फेंका था. अकेले उसने पूरी घटना को अंजाम दिया है.

बेसिन में धोया था खून से सना हाथ

एफएसएल की जांच में घर में लगे बेसिन के पाइप से भी खून के अंश मिले हैं. काजल ने बेटी की हत्या के बाद बेसिन में अपना खून सना हाथ और गला रेतने में इस्तेमाल चाकू धोया था. पुलिस ने चाकू को जब्त कर उसकी एफएसएल से जांच कराई है, ताकि उस पर मिले खून के अंश का मिलान कराया जा सके.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |