शासकीय महाविद्यालय मक्सी द्वारा ग्राम झोंकर राधा कृष्ण मंदिर में मनाया जन्माष्टमी का उत्सव*

मक्सी ।

मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 26अगस्त को जन्माष्टमी के पावन पर्व को महोत्सव के रूप में मनाने हेतु श्री कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति शासकीय महाविद्यालय मक्सी द्वारा ग्राम झोंकर राधा कृष्ण मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया । रासेयों के तहत आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों व प्राचार्य द्वारा भगवान कृष्ण की प्रतिमा को पुष्पहार पहनाकर वंदना कर, कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री मधुसूदन जी करनावदिया उपसरपंच ग्राम झोंकर,विशिष्ट अतिथि श्री कैलाश चंद्र जी मेहता प्रबंधक राधा कृष्ण मंदिरझोंकर , श्री पियूष जी मेहता थे। एवं अपने स्नेहिल आतिथ्य से सभी को अभिभूत करने वाली दीदी श्रीमती रुक्मणी जी नागर श्री विशाल जी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ सुनील वागले द्वारा अपने उद्बोधन में इस कार्यक्रम की सार्थकता दर्शाते हुए भारतीय संस्कृति हमारे प्राचीन गौरव, त्यौहार से सभी को परिचित कराने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन पर बल दिया। कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कृष्ण और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त अंकित नेहा ,मुस्कान आदि विद्यार्थियों द्वारा कृष्ण पर भजन प्रस्तुत किए गए। कृष्ण रूप में नन्हे बालक तनवीर द्वारा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। ग्राम झोंकर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे उनके द्वारा आयोजन की सराहना की गई।
महाविद्यालय द्वारा भोग के पश्चात सभी को मिठाई खिचड़ी प्रसादी वितरित की गई। संचालन प्रो लाखन सिंह कुशवाह तथा आभार प्रदर्शन श्री हेमंत डबरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर रासेयो प्रभारी प्रो मीनू गजाला खान,डॉ अपर्णा जैन, डॉ सौदान सिंह मकवाना ,डॉ विनीता परमार , श्री राहुल कुमरावत, मदनलाल जगदीशदेवड़ा आदि महाविद्यालयीन स्टाफ सहित नमिता, वर्षा ,शीतल, दिव्या,गौरव, गौतम ,अंशु, मुकीम, भूपेंद्र , माखन, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |