रुड़की में युवक की मौत पर बवाल, घरवालों के आरोप- पीटकर तालाब में फेंका, डूबने लगा तो गांववालों को बचाने भी नहीं दिया

उत्तराखंड के रुड़की में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां तालाब में एक युवक का शव मिला. शव पर जख्म के निशान मिले हैं. घरवालों ने आरोप लगाया कि गोवंश संरक्षण स्क्वाड के लोगों ने बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी. शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. गांव में भारी पुलिसबल की तैनाती है.

घटना गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव की है. मृतक के परिजन का आरोप है कि गांव में देर रात गोवंश संरक्षण स्क्वाड की टीम पहुंची, जहां पर टीम के सदस्यों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी. इसके बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो टीम ने उनको डरा धमकाकर भगा दिया. मृतक का नाम मोनू है. घरवालों का आरोप है कि गोवंश संरक्षण स्क्वाड की टीम ने बेटे की पिटाई कर उसे गांव के ही तालाब मे फेंक दिया. जहां पर उसकी तालाब मे डूबने से मौत हो गई. परिजन ने बताया कि ग्रामीणों ने मोनू को तालाब से निकालने की कोशिश की, पर मौके पर मौजूद गोवंश संरक्षण स्क्वाड की टीम ने उन्हें गोली मारने की धमकी देकर भगाया और मोनू की तालाब में डूबने से मौत हो गई.

गांव में पहुंची पुलिस

गांववालों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी. इसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक का शव गोताखोरों की मदद से तालाब से बाहर निकाल लिया गया. पुलिस जब शव लेने जाने लगी तो गांववाले हंगामा करने लगे. ग्रामीण पुलिस के आलाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे. ग्रामीण गोवंश संरक्षण स्क्वाड की टीम पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. खबर लिखे जाने तक युवक का शव गांव में ही था. गांव में भारी पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है. इस घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. उनके आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. उनका कहना है कि बेटे की हत्या हुई है. आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |