शाजापुर सायबर सेल ने 105 स्मार्ट गुम मोबाइलों को तकनीकी सहायता से खोजने में प्राप्त की सफलता,एसपी ने किए वितरित

शाजापुर पुलिस सायबर सेल ने 105 स्मार्ट गुम मोबाइलों को तकनीकी सहायता से खोजने में प्राप्त की सफलता*

*शाजापुर पुलिस द्वारा 105 गुम मोबाईलों को खोज कर आवेदकों को लौटाये गये। लगभग 16 लाख है, मोबाइलो की कीमत, सभी कंपनियो के हैं मोबाईल ।*
वीडियो देखें👇👇


जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत रहने वाले नागरिकों के मोबाईल किसी न किसी कारण से कहीं गुम हो गये या गिर गये हैं, आजकल यह एक आम समस्या बनती जा रहीं हैं। ऐसे पीडित मोबाईल धारकों द्वारा शाजापुर सायबर सेल को गुम मोबाईल खोजने हेतु आवेदन पत्र दिये गये थे। जिस पर से पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री टी.एस. बघेल के मार्गदर्शन में जिले में गुम हुये मोबाईलो की शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने व गुम मोवाईलो को सर्च करने के निर्देश सायबर सेल शाजापुर को मिले थे, कार्यालय सायबर सेल द्वारा वर्ष 2022-2024 में गुम मोबाईल के आवेदन में संबंधित थाने की मदद से प्रदेश के विभिन्न जिलो से कुल 105 नग मोबाईल कीमत लगभग 16,00,000/- (सोलह लाख रुपये) के बरामद कर विभिन्न आवेदकों अति.

को उनके गुम हुए मोबाईल फोन पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत एवं

पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री टी.एस. बघेल द्वारा लौटाये गये।

उपरोक्त मोबाईल अधिकतर साप्ताहिक बाजार में लापरवाही से गिरने, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भूलने एवं आवागमन के समय जेब से गिरने से गुम हुए थे। साइबर टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशन में लगातार सचिंग की जा रही थी जिसके परिणामस्वरूप गुम मोबाईल प्रदेश के विभिन्न जिलो के सायबर सेल एवं पुलिस थानो की मदद से प्राप्त किये गये है। उपरोक्त मोबाईल खोजने में सायबर सेल प्रभारी प्र.आर. विकास तिवारी, आर. राजेश दाँगी, आर. अनिल सक्सेना एवं आर. घनश्याम राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला पुलिस/सायबर टीम सभी आम जनता से निवेदन करती है कि गाँव/शहर

में लगने वाले सासाहिक बाजार में एवं अन्य व्यस्ततम क्षेत्रों में मोबाईल फोन सावधानी

पूर्वक सुरक्षित रखें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अपना मोबाईल फोन सावधानीपूर्वक रखें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |