स्वयं को पुलिस वाला बताकर पवन का अपहरण करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में किया पेश

थाना अवंतीपुर बडोदिया पुलिस द्वारा स्वयं को पुलिस वाला बताकर पवन का अपहरण करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में किया पेश*

*घटना का विवरण एंव खुलासाः-* दिनांक 21.08.2024 को फरियादिया श्यामू बाई पति रमेश खाती उम्र-55 साल नि. अरनियांकला द्वारा चोकी तिलावद पर सुचना दी गई थी कि मैं व मेरा लडका मेरी बहन के यहा ग्राम पुवडिया से मोटरसाईकिल से आ रहे थे कि ग्राम अरण्डिया व तिलावद जोड के बीच एक सफेद कलर की कार आई व हमारी मोटरसाईकिल के सामने रोक दी व उसमे से दो आदमी उतरकर स्वयं को पुलिस वाला बताकर मेरे लडके पवन को जबरजस्ती कार में बेठाकर ले गये जिस कार का नम्बर RJ02CE7637 है। सुचना पर से चोकी तिलावद थाना अवन्तिपुर बडोदिया पर तत्काल अप. क्र. 0/90/24 धारा 140(3) ,127(2),3(5) भा.न्या. संहिता का पंजीबद्ध किया गया व थाना प्रभारी अवंतीपुर बडोदिया द्वारा दो अलग अलग टीम बनाकर अपहृत व आरोपियो की पतारसी हेतु रवाना किया गया था। पुलिस टीम द्वारा अन्य जगहो पर सीसीटीवी कैमरे, जमीनी स्तर की मुखबिरी व मोवाईल लोकेशन के आधार पर थाना प्रभारी घनश्याम बैरागी द्वारा थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी के थाना प्रभारी व स्टाॅफ की मदद से आरोपीयांे को थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी मे रांउडअप करके गिरफ्तार किया गया। जिनको थाना अ0बडोदिया पुलिस टीम द्वारा थाना अ0बडोदिया जिला शाजापुर लाया गया। थाना अवंतीपुर बडोदिया के अपराध क्रमांक 200/24 में हिरासतसुदा *आरोपी बृजेंद्र सिंह पिता महेंद्र सिंह जादौन व आरोपी राजेश परमार पिता सूबेदार सिंह परमार निवासी ग्वालियर* से अपराध के संबंध में पूछने पर आरोपी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि पवन उपलव्दिया को 3 लाख 50 हजार रुपए एक कंपनी में डालने के लिए दिए थे बदले में कंपनी को प्रॉडक्ट/सेवा देना था। जो कंपनी ने नही दिया इस कारण पवन से फोन पर नाराजगी जाहिर कर पैसे देने को बात कही, परंतु पवन ने कहा कि पैसा कंपनी के खाते में जमा कर दिया है वापस नहीं मिलेगा कंपनी ने आपको 7 एयर टिकिट की सर्विस दी है आप उनका उपयोग करो पर आरोपी बृजेंद्र सिंह लगातार पवन से लगातार पैसै मांगने पर पवन द्वारा कंपनी के खाते में पैसा जमा करना बताया।

इसी कारण आरोपी राजेश परमार ने पवन को उसके गांव अरनिया कला से पकड़ कर ग्वालियर लाकर पैसा वसूलने को योजना बनाई व आरोपी बृजेंद्र सिंह के ससुर की कार RJ02CE7637 को लेकर अरनिया राजेश परमार के साथ आया। उसी समय पवन उसकी मां के साथ अरनिया की ओर जा रहा था आरोपी द्वारा मौका देखकर उसकी मोटर साइकल को ओवर टेक कर राजेश ने स्वयं को पुलिस वाला बता कर दोनो ने पवन को कार में बैठा लिया व ग्वालियर की ओर जाने लगे शिवपुरी पार करने के बाद सुभाष पूरा थाने की पुलिस ने थाना अवंतीपुर बडोदिया की सूचना पर से आरोपी की कार क्रंमाक RJ02CE7637 की पहचान कर उसे रांउडअप किया गया। जिन्हे थाना सुभाषपूरा पुलिस जिला शिवपुरी द्वारा अवंतीपुर बडोदिया पुलिस जिला शाजापुर के सुपुर्द किया गया।

आरोपी ब्रजेश व राजेश द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उनको गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार को जप्त कर आरोपी गणों को माननीय न्यायलय शुजालपुर में पेश किया गया है।

*उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी घनश्याम बैरागी, चोकी प्रभारी तकेसिह थोलिया, सउनि. विजयसिह राजपुत, सउनि. रघुनाथसिह राठोड, प्र.आर. सुनिल, प्र.आर. विजय धनगर आर. लवकुश परमार, आर. रवि वर्मा, आर. कमलेश आवले, आर. दिनेश वर्मा, आर, अखिल वर्मा आर. गजेन्द्र खन्ना, आर. मेहरबान अरड रौ. शुभम व थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी थाना प्रभारी राजीव दुबे व उनके स्टाफ आदि की महत्वपुर्ण भुमिका रही।*

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |