अनूपपुर जिले के समग्र विकास से जुड़ी घोषणाओं के लिये कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का माना आभार

भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 16 अगस्त को अनूपपुर जिले के प्रवास के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास के लिये विभिन्न घोषणाएँ कीं।

इनमें अनूपपुर जिले के कोतमा में खण्डस्तरीय चिकित्सालय को 100 बिस्तरीय सिविल चिकित्सालय में उन्नयन एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना, कोतमा में सभी विभागों के अनुविभागीय कार्यालयों का संचालन, बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्न्यन, बिजुरी उप तहसील को तहसील का दर्जा देने, राजाकछार जलाशय का पुनर्निर्माण करने, कटकोना से ऊरा तक 3 कि.मी. लंबाई वाले मार्ग का निर्माण (लागत 428.47 लाख रूपये), नेशनल हाईवे-43 कटनी, गुमला, चांडिल मार्ग से ग्राम पथरौड़ी मार्ग तक 2.80 कि.मी. लम्बाई वाले मार्ग का निर्माण (लागत राशि 288.34 लाख रूपये), नगर पंचायत बनगवां (राजनगर) नवनिर्मित महाविद्यालय भवन, अस्पताल भवन, हायर सेकेण्डरी भवन (एक ही कैंपस में निर्मित) के लिए भलमुडी से राजनगर पहुंच तक 4.60 कि.मी. लंबाई वाले मार्ग का निर्माण (लागत राशि 800.00 लाख रूपये), ग्राम डोंगरिया से कोरिया तक 5.20 कि.मी. लंबाई वाले मार्ग का निर्माण (लागत 1047.83 लाख रूपये), जिला मुख्यालय अनूपपुर में हवाई पट्टी स्थापित करने, जिला न्यायालय अनूपपुर के नवीन भवन के निर्माण के लिये राशि मंजूर करने, जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद अनूपपुर में ऑटोटोरियम हॉल का निर्माण करने तथा अनूपपुर जिला मुख्यालय में नवीन बस स्टैण्ड का निर्माण करने की घोषणा शामिल है।

अनूपपुर जिले के विकास से संबंधित इन मांगो के संबंध में घोषणाएँ करने के लिये कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्पगुच्छ देकर एवं अंगवस्त्र पहनाकर हृदय से आभार माना। उल्लेखनीय है कि कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने अनूपपुर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इन घोषणाओं के संबंध में मांग पत्र सौंपा था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |