कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जारी किया जनसुनवाई के संबंध में नवीन आदेश

जन समस्याओं के निराकरण के लिए 20 अगस्त से उपखंड एवं तहसील स्तर पर भी की जाएगी जनसुनवाई
========================
========================
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा जन समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक मंगलवार को की जाने वाली जनसुनवाई की व्यवस्था में आंशिक संशोधन करते हुए अब उपखंड एवं तहसील मुख्यालय पर भी जनसुनवाई कार्यक्रम करने का आदेश जारी किया है । जनसुनवाई की नवीन व्यवस्था 20 अगस्त से ही प्रभावशील हो जाएगी। उपखंड मनासा एवं उपखंड कार्यालय जावद में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व , जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरपालिका के सीएमओ तथा विकासखंड स्तर पर संचालित सभी कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का निराकरण करेंगे ।
तहसील कार्यालय रामपुरा, टप्पा कार्यालय कुकड़ेश्वर एवं तहसील कार्यालय सिंगोली में भी संबंधित तहसीलदार, नगर पंचायत सीएमओ एवं संबंधित टप्पा एवं तहसील स्तर पर संचालित सभी विभागों के अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित होकर जनसुनवाई करेंगे।
जिला मुख्यालय के कलेक्टोरेट नीमच में जिला स्तरीय जनसुनवाई यथावत रहेगी, जिसमें जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित होकर जनसमस्याओं का समाधान करेंगे। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के दूरस्थ स्थलों के आवेदकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर नहीं आना पड़े और स्थानीय स्तर पर ही उनकी समस्याओं का समाधान हो, इसके लिए यह उपखंड स्तरीय एवं तहसील स्तरीय जनसुनवाई की यह नवीन व्यवस्था 20अगस्त से प्रारंभ की जार ही है।
#revenuedeptmp
#JansamparkMP
#himanshuchandra

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |